Kathaa Ankahee LEAP: लीप के बाद कहानी बदलने को लेकर वियान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब राघव की कथा और...
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Oct 2023 11:11 AM
'कथा अनकही' में फैंस वियान और कथा की शादी का इंतजार कर रहे थे. शादी होने ही वाली थी और इसे लेकर सबकुछ ठीक था. फेरे लेते वक्त ऐसा कुछ होता है जिसके बाद ये शादी टूट जाती है. वियान की सच्चाई कैलाश और पूरे परिवार को पता चल जाती है. अब शो में आठ महीने का लीप आ गया है.
Katha Ankahee: सुंजॉय वाधवा की स्फीयर ऑरिजिंस द्वारा निर्मित, कथा अनकही इन दिनों सु्र्खियों में है. वजह है शो में आया 8 महीने का लीप. शो की कहानी पूरी तरह से बदल गई है. जहां कथा और वियान की शादी होने वाली थी, वो शादी टूट गई. दोनों अलग हो गए है. कथा की जिंदगी में नया शख्स आ गया है और वो उससे शादी करने जा रही है. शो में मुख्य किरदार अदनान खान और अदिति शर्मा निभाते है. हाल ही में मनीष रायसिंघन ने एंट्री ली है, जिससे कथा शादी करने वाली है. इस बात से वियान रघुवंशी अनजान है. शो पिछले साल दिसंबर में सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. यह डेली सोप तुर्की सीरीज वन थाउज़ेंड एंड वन नाइट्स का ऑफिशियल रीमेक है. बहुत कम समय में शो की लोकप्रियता फैंस के बीच बन गई है. लीप को लेकर एक्टर अदनान ने बड़ी अपडेट शेयर की है.
‘कथा अनकही’ में अलग हुए वियान और कथा
‘कथा अनकही’ में फैंस वियान और कथा की शादी का इंतजार कर रहे थे. शादी होने ही वाली थी और इसे लेकर सबकुछ ठीक था. फेरे लेते वक्त ऐसा कुछ होता है जिसके बाद ये शादी टूट जाती है. वियान की सच्चाई कैलाश और पूरे परिवार को पता चल जाती है. हालांकि वियान और कथा मिलकर इस बात को समझाते है, लेकिन कैलाश काफी गुस्से में होते है. वो वियान को मारने के लिए बंदूक निकालते है और गलती से उन्हें गोली लग जाती है. वियान जेल चला जाता है और कथा अपने बेटे आरव को लेकर अपने घर चली जाती है. कथा, वियान के साथ अपना रिश्ता खत्म कर देती है और दोनों की लव स्टोरी पर ग्रहण लग जाता है.
https://www.instagram.com/p/CyTO5CzPCG8/
वियान ने फ्यूचर ट्रैक को लेकर कही बड़ी बात
सीरियल ‘कथा अनकही’ में आठ महीने का लीप आया है. वियान के जाने के बाद आरव का बर्ताव काफी खराब हो जाता है. उसकी मदद के लिए मनीष रायसिंघन डॉक्टर बनकर आते है. राघव और आरव घुल-मिल जाते है और अब कथा के साथ उसकी शादी हो रही है. इस बीच वियान ने लीप को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. वियान आता है और यह सब देखकर चौंक जाता है क्योंकि कथा राघव से शादी करने के लिए तैयार है. टेलीचक्कर से बातचीत में वियान मजाकिया अंदाज में कहते है कि वह नए ट्रैक का इंतजार कर रहा है जो तब रिलीज होगा जब कथा राघव से शादी करेगी और वह यह सब देखकर हैरान है. अब देखना होगा कि क्या सच में कथा और राघव की शादी हो जाएगी. क्या कथा और वियान की लवस्टोरी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा.
Also Read: Katha Ankahee: शो को बीच में छोड़ रहे वियान! खत्म हो जाएगी कथा-वियान की लवस्टोरी
कथा अनकही का बदल गया टाइम
अदनान खान और अदिति शर्मा का शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सीरियल में एक नई एंट्री होगी, ससुराल सिमर का फेम मनीष रायसिंघन कथा की जिंदगी में नए आदमी होंगे. उम्मीद है कि लीप ट्रैक आने के बाद वह अदिति शर्मा के साथ रोमांस करेंगे. सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल ने यह पुष्टि करने के लिए एक नया प्रोमो जारी किया है कि कथा अनकही की जगह दबंगई लेगी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “क्या आर्य जान पायेगी अपनी जिंदगी का राज? अब इंतज़ार ख़त्म! देखिए दबंगई मुलगी आई रे आइए, 30 अक्टूबर से, सोमवार-शुक्रवार रात 8:30 बजे.” कई हफ्तों की अटकलों के बाद, यह पुष्टि हो गई है कि नया शो 30 अक्टूबर को रात 8:30 बजे प्रीमियर होगा.
https://www.instagram.com/p/Cl8z4paKyum/
कथा अनकही में राघव और कथा की सगाई
अबतक आपने कथा अनकही में देखा कि राघव और कथा की सगाई होने जा रही है. राघव कथा से कहता है कि उसे खुशी है कि कथा उसकी पत्नी बनने के लिए सहमत हो गई है क्योंकि वह उसके और आरव के साथ एक नया जीवन शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. राघव उसे रिंग पहनाने जाता है तभी रिंग उसके हाथ से नीचे गिर जाती है. राघव सभी को रिंग खोजने के लिए कहता है. तभी कथा को वियान नजर आता है जो उसकी ओर आता दिखता है.
Also Read: Anupama: बा-बापूजी पर चलेगी गोली! मुसीबत की घड़ी में ये 2 लोग अनुपमा को छोड़ भाग जाएंगे विदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










