Anupama: अनुपमा की जिंदगी से ये शख्स हो जाएगा दूर! मुसीबत की घड़ी में ये 2 लोग छोड़ देंगे साथ
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Oct 2023 7:56 AM
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज को पुलिस का कॉल आएगा और वो बताएगे कि सुरेश और वनराज की लड़ाई का किसी ने वीडियो बना लिया है. इस वीडियो के जरिए सुरेश, वनराज को मानसिक रूप से असंतुलित साबित करने की कोशिश करेगा.
Anupama: सीरियल अनुपमा में फुल ऑन ड्रामा दिखाया जा रहा है. इन दिनों रूपाली गांगुली (अनुपमा), सुधांशु पांडे (वनराज) और गौरव शर्मा (अनुज) स्टारर शो का ट्रैक काफी भावुक करने वाला है. शो में काफी उतार-चढ़ाव दिखाया जा रहा है और इस वजह से वनराज और अनुपमा काफी परेशान है. समर की मौत ने सबको तोड़कर रख दिया है. शो में दिखाया जाएगा कि समर के छात्र परिवार से मिलने आते है और बताते है कि उन्होंने डांस कॉम्पीटिशन से अपनी एंट्री वापस लेने का मन बना लिया है. उन्हें लगता है कि अब समर के जाने के बाद उन्हें डांस कौन सिखाएगा और वो लोग हार सकते है. इस पर समर की पत्नी डिंपल कहती है कि वो उन्हें प्रतियोगिता जीतने में मदद करेगी. डिंपल के फैसले से बा नाराज हो जाती है और उस लगता है कि समक के बच्चे को कुछ हो ना जाए. वह सवाल करती है कि समाज क्या सोचेगा क्योंकि समर का अभी-अभी निधन हुआ है. वहीं, डिंपल के फैसले में किंजल, बापू जी, काव्या उसका साथ देते है. आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए बहुत बड़ा झटका होगा. मुश्किल घड़ी में तोशू और किंजल परिवार को छोड़कर विदेश जाने की कोशिश कर रहे है.
पाखी नहीं बन पाएगी मां
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पाखी को संभालती है और उससे कहती है कि वह निराश ना हो. भले ही डॉक्टर ने कहा कि वह गर्भवती नहीं हो सकती, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मां नहीं बन सकती. अनुपमा, पाखी को बच्चा गोद लेने के लिए कहती है. वो कहती है कि पाखी भी किसी की यशोदा मां बन सकती है. पाखी कहती है कि वह अपना बच्चा चाहती है, गोद लिया हुआ नहीं. पाखी कहती है कि वो प्रेंग्नेंसी के दौरान होने वाली मूड में बदलाव और वजन बढ़ना आदि का अनुभव करना चाहती है. वहीं, अनुपमा फैसला करती है कि वो नवरात्रि मनाएगी क्योंकि ये समर का फेवरेट त्योहार था.
https://www.instagram.com/p/CyX4OpmAotB/?hl=en
वनराज के बारे में पुलिस ने शेयर की ये बात
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज को पुलिस का कॉल आएगा और वो बताएगे कि सुरेश और वनराज की लड़ाई का किसी ने वीडियो बना लिया है. इस वीडियो के जरिए सुरेश, वनराज को मानसिक रूप से असंतुलित साबित करने की कोशिश करेगा. जिसका मतलब है कि वनराज की गवाही का कोई मतलब नहीं होगा. इस वीडियो के जरिए सुरेश अपने बेटे की बेल कराने की कोशिश करेगा. वहीं, अनुज की बातें अनुपमा सुन लेती है और कहती है कि भले ही सोनू छूट जाए, लेकिन देवी मां इस नवरात्रि के दौरान उस लड़के को सजा देगी. अनुज उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसे रोक लेती है. मालती देवी उनकी बात सुनती है और उन्हें लगता है कि अनुपमा सिर्फ अपने बच्चे और शाह परिवार के बारे में सोचती है. उसे उसके बेटे के बारे में कोई फ्रिक नहीं है.
Also Read: Anupama: मुश्किल घड़ी में अनुपमा का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स, रूपाली गांगुली ने खुद दिया हिंट!
बा-बाबूजी पर चलेगी गोली
अनुपमा में एक बार फिर अनुपमा और अनुज की दोस्त देविका की एंट्री होगी. एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया जाएगा कि बा-बापूजी बात कर रहे होते है और दरवाजे के पास से उनपर बंदूक से कोई निशाना लगाने की कोशिश करेगा. हालांकि वनराज ये देख लेगा और उन्हें बचाने की कोशिश करेगा. लेकिन तब तक गोली चल जाएगी. ये क्लियर नहीं हो पाया है कि गोली बा और बाबूजी को लगती है या नहीं. इसपर आने वाले एपिसोड में पर्दा हटेगा.
https://www.instagram.com/p/CyLkmFYAzXf/?hl=en
किंजल, अनुपमा को छोड़कर भागेगी विदेश
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि तोशू और किंजल जल्द ही यूके जाने का प्लान करते है. वो इस बारे में परिवार को नवरात्रि पर बताने की योजना बनाते है. वह तोशू को बताती नजर आ रही हैं कि कैसे उन्हें अब परिवार के साथ रहना पसंद नहीं है. किंजल उसे समझाती है कि वह उसे अपने परिवार से अलग नहीं करना चाहती है, लेकिन परिस्थितियों ने उसे मजबूर कर दिया है. तोशू को यहां रहने के लिए वो कहती है क्योंकि वनराज की तबीयत खराब है. वो उससे कहती है कि पहले वो जाएगी और फिर परी और तोशू आ सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










