Katha Ankahee: इस खास शख्स ने रिवील कर दी आगे की कहानी, कथा-वियान की जिंदगी में आएगा तूफान!

सीरियल कथा अनकही में वियान और कथा के रास्ते अलग हो गए है. वियान से अलग होने के बाद आरव सदमे में चला गया था. इस सदमे से बाहर निकालने में डॉक्टर राघव कथा की मदद करते है. जिसके बाद राघव उससे घुम-मिल जाता है और दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है.
Katha Ankahee TWIST: सीरियल कथा अनकही में अदनान खान और अदिति शर्मा मुख्य किरदार निभाते हैं. शो में अदनान वियान रघुवंशी और अदिती कथा के रोल में दिखती है. शो ने बहुत कम समय में ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया. इन-दिनों शो में 8 महीने का लीप आ चुका है और इसमें नयी एंट्री भी हो गई है. लीप के बाद कथा और वियान अलग हो गए है. कथा अपने बेटे आरव की वजह से राघव से शादी करने वाली है. राघव और कथा की सगाई भी हो चुकी है. कुछ दिन पहले खबरें आई थी कि शो को नया टाइम स्लॉट मिल गया है. अब सीरियल 7 बजे आएगा और उसकी जगह नये सीरियल दबंगी ने ले लिया है. कहा जा रहा है कि चैनल को भरोसा है कि दर्शक नए स्लॉट में भी शो को पसंद करते रहेंगे. वहीं, शो में वियान के बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाने वाले समर वरमानी ने खुलासा किया कि कथा-वियान फिर से मिलेंगे या नहीं.
इस खास शख्स ने रिवील कर दी कथा अनकही की कहानी
सीरियल कथा अनकही में वियान और कथा के रास्ते अलग हो गए है. वियान से अलग होने के बाद आरव सदमे में चला गया था. इस सदमे से बाहर निकालने में डॉक्टर राघव कथा की मदद करते है. जिसके बाद राघव उससे घुम-मिल जाता है और दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है. जिसके बाद दिखाया जाता है कि आरव की वजह से कथा, राघव से सगाई के लिए मान जाती है. वहीं, वियान इस बात से अनजान है. सीरियल में एहसान का रोल निभाने वाले समर वरमानी ने खुलासा किया कि कथा-वियान फिर से मिलते है या नहीं. IWMBuzz से बातचीत में उन्होंने कहा, पर्सनली रूप से, अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं कहूंगा, उन्हें एक साथ होना चाहिए.
कब एक साथ होंगे कथा और वियान?
समर वरमानी ने आगे कहा, उन्होंने सभी राक्षसों का एक साथ सामना किया है, और उन्हें एक साथ रहने की आवश्यकता है. यदि अभी नहीं, तो कुछ महीनों में, वे एक साथ होंगे. एक नए आदमी के साथ कथा का होना एक नई बाधा है जिसे हम देख रहे हैं. उम्मीद है, वियान और कथा इस बाधा को भी पार कर लेंगे और भविष्य में एक साथ हो जाएंगे. समर की बातों से इतना तय है कि वियान और कथा आगे चलकर जरूर मिलेंगे. बता दें कि समर सीरियल कथा अनकही में वियान के क्लोज दोस्त का रोल निभाते है. सीरियल में वियान की बहन से एहसान की सगाई हो चुकी है.
Also Read: Anupama: अनुपमा ने रचा चक्रव्यूह! अपने ही जाल में फंस जाएगा सोनू, मिलेगा वनराज के बेटे समर को न्याय
अदिति शर्मा ने कही ये बात
फैंस को लीप के बाद का ट्रैक पसंद नहीं आने पर अदिति शर्मा ने ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा, सभी का प्यार पाना अद्भुत था. मुझे लगता है कि यह उस ट्रैक पर निर्भर करता है, जिस पर चल रहा है. मैं समझती हूं कि अभी बहुत से लोगों को ट्रैक पसंद नहीं आ रहा है. मुझे और यूनिट के सभी लोगों को सीधे संदेश भेजना और कहना कि उन्हें शो और बाकी सब पसंद नहीं आ रहा है. मैं बस इतना कहूंगी कि यह आखिरकार एक टेलीविजन शो है, हम अभिनेता, लेखक के रूप में, हम सभी कथा अनकही के सार को बरकरार रखते हुए कुछ नया लाने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वे चाहेंगे कि ट्रैक के सामने आने के लिए थोड़ा और धैर्य रखें और देखें कि हमारे पास क्या है.
Also Read: Kathaa Ankahee LEAP: लीप के बाद कहानी बदलने को लेकर वियान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब राघव की कथा और…
कथा अनकही में दिखाया जाएगा कि वियान और राघव की दोस्ती हो जात है और दोनों एक साथ ड्रिंक करते है. वियान राघव से पूछता है कि क्या उसका इतनी देर से राघव के घर पहुंचना ठीक है. जिसके बाद राघव उसे लेकर पने घर पहुंचता है. राघव इस बात से काफी खुश होता है कि उसका पसंदीदा लेखक उसके घर पर कुछ घंटे बिताने जा रहा है. वहीं, कथा को नींद नहीं आती है और वो अपना लैपटॉप चालू करके काम करने लगती है. वह एक पल के लिए आरव को देखती है और कहती है कि उसे उम्मीद है कि आरव वियान को माफ कर पाएगा और अपने जीवन में आगे बढ़ पाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










