Kashmera Shah Accident: कश्मीरा शाह का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, खून से लथपथ टिशू पेपर देख फैंस हुए परेशान

Kashmera Shah Accident: टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कश्मीरा शाह हाल ही में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गईं. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस हादसे की जानकारी दी.
Kashmera Shah Accident: मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें कार की सीट पर खून से लथपथ टिशू दिखाई दे रहे थे. फैंस इस मंजर को देखकर घबरा गए और कमेंट में पूछने लगे कि वह ठीक तो हैं न. जिसके बाद कृष्णा अभिषेक ने बताया कि उनकी पत्नी अब बिल्कुल ठीक है.
कश्मीरा शाह का हुआ एक्सीडेंट
खून से लथपथ टिशू की तस्वीरें शेयर करते हुए कश्मीरा शाह ने कैप्शन में लिखा, “मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया. इतना अजीब हादसा… कुछ बड़ा होने वाला था… छोटे में निकल गया. आशा है कोई घाव नहीं होगा. हर दिन एक-एक पल जियो. आज मुझे अपने परिवार की बहुत याद आ रही है @krushana30 #rayaanksharma #krishaangakshrma.” बता दें कि जिस वक्त ये एक्सीडेंट हुआ. उनके पति कृष्णा अभिषेक और बच्चे रेयान और कृषांग अभिनेत्री के साथ नहीं थे.
कश्मीरा शाह के लिए फैंस हुए परेशान
कश्मीरा की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कृष्णा अभिषेक ने लिखा, “भगवान का शुक्र है कि आप अब सुरक्षित हैं.” पूजा भट्ट ने लिखा, “हे भगवान… आखिर क्या हो गया? उम्मीद है कि आपका ख्याल रखा जा रहा है?” तनाज ईरानी ने लिखा, “हे भगवान, यह डरावना है! मुझे आशा है कि आप अब ठीक हैं.” किश्वर मर्चेंट ने लिखा, “हे भगवान, क्या आप ठीक हैं?” कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में एक साथ नजर आए थे.
Also Read- ‘मैंने कोई शराब नहीं पी थी…’ कश्मीरा शाह ने कृष्णा अभिषेक संग वायरल हुए वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










