ePaper

कपिल शर्मा की मां को घर में बैठने नहीं देतीं पत्नी गिन्नी चतरथ! कॉमेडियन ने खुद किया शो में खुलासा

Updated at : 28 Nov 2021 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
कपिल शर्मा की मां को घर में बैठने नहीं देतीं पत्नी गिन्नी चतरथ! कॉमेडियन ने खुद किया शो में खुलासा

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड फिल्म बॉब बिस्वास की स्टारकास्ट अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह नजर आनेवाले हैं.

विज्ञापन

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में इस वीकेंड फिल्म बॉब बिस्वास की स्टारकास्ट अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)और चित्रांगदा सिंह नजर आनेवाले हैं. एपिसोड के दौरान कपिल ने दर्शकों के साथ बैठी अपनी मां से भी बातचीत की. इस दौरान उनकी मां ने कई खुलासे किये.

अभिषेक और चित्रांगदा से अपनी मां का परिचय कराते हुए, कपिल ने कहा कि वह बार बार उनसे शादी करने के लिए कहती रहीं लेकिन अब जब शादी हो चुकी है, तो वह अपनी बहू गिन्नी चतरथ के साथ घर पर नहीं बैठती है. इसके बाद उनकी मां ने जो जवाब दिया वो भी काबिलेतारीफ थी. उन्होंने कहा, “बहू मेरे को बैठने नहीं देती, मैं क्या करूं. वो कहती जल्दी जाओ शो पे. वो जल्दी सूट निकल देती है, पहले ही. ऐसे ही करदियां.”

कपिल ने यह भी खुलासा किया कि उनकी मां सूरत में कौन बनेगा करोड़पति 13 की शूटिंग में उनके साथ थीं. अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि कपिल को जन्म देने से पहले उन्होंने क्या खाया. उन्होंने मासूमियत से जवाब दिया, “दाल फुल्का.”

बता दें कि, कॉलेज के दिनों में कपिल और गिन्नी एकदूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे लेकिन फिर वह काम के सिलसिले में दूर चले गए. उन्होंने 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में शादी की थी जिसमें कई चर्चित सेलेब्स शामिल हुए थे. दोनों ने आनंद कारज सेरेमनी के साथ-साथ हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की थी. इसके बाद अमृतसर, दिल्ली और मुंबई में इस कपल ने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किए. कपिल और गिन्नी के दो बच्चे हैं.

Also Read: कटरीना कैफ और विक्की कौशल के संगीत को कोरियोग्राफ करेंगे करण-फराह, इस निर्देशक का नाम भी कंफर्म

फीवर एफएम बाउंस बैक भारत फेस्ट के दौरान बोलते हुए, कपिल ने उल्लेख किया था कि गिन्नी एक ‘स्तंभ’ की तरह उनके साथ खड़े थे जब वह उदास थे और उन्हें पता था कि उनके साथ क्या हो रहा है. उस समय सभी चीजें नकारात्मक लगती हैं. लेकिन उस वक्त मेरे परिवार ने मुझे ताकत दी, खासकर मेरी पत्नी गिन्नी ने. वह सब कुछ जानती थी कि मेरे जीवन में क्या हो रहा है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola