काजोल के भाई को डेट करने पर सुमोना चक्रवर्ती ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा था- सच कहूं तो…

सुमोना चक्रवर्ती अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस को बेकरार करती रहती है. सुमोना की पर्सनल लाइफ बहुत कम लोगों को पता है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो सम्राट मुखर्जी से शादी करने वाली है.
Sumona Chakravarti Birthday: सुमोना चक्रवर्ती आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. सुमोना कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही है. एक्ट्रेस ने एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की. फिर हर प्रोजेक्ट के साथ वह दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ती गई. पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐसी खबरें थी कि वो रानी मुखर्जी और काजोल के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी के साथ शादी करने वाली है. हालांकि इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी थी.
सुमोना चक्रवर्ती अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस को बेकरार करती रहती है. सुमोना की पर्सनल लाइफ बहुत कम लोगों को पता है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो सम्राट मुखर्जी से शादी करने वाली है. जिसके बाद उन्होंने ये सारी खबरों को अफवाह बताया था. ईटाइम्स से बातचीत में सुमोना ने कहा था, “हे भगवान! ये सोशल मीडिया की 10 साल पुरानी कहानियां हैं. यह बकवास है.”
सुमोना चक्रवर्ती ने आगे कहा था, सच कहूं तो कोई कमेंट नहीं. मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करती. अगर कभी कोई बात होगी, तो आप सभी को पता चल जाएगा. मैं इसकी अनाउंसमेंट करूंगी.” गौरतलब है कि सम्राट मुखर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार है. सुमोना चक्रवर्ती बचपन से ही मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रही हैं, उन्होंने 11 साल की उम्र में अपनी फिल्म की शुरुआत की थी. 1999 में, वह आमिर खान और मनीषा कोइराला अभिनीत फिल्म मन में दिखाई दी थी. 2011 में उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा की भूमिका निभाई. इसके अलावा वो द कपिल शर्मा शो में नजर आती है, जिसमें वो कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी का रोल निभाती है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुमोना चक्रवर्ती लैविश लाइफ जीती हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. वनइंडिया कॉम के अनुसार, एक्ट्रेस के पास कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपये है. इसके अलावा वह प्रति एपिसोड 6-7 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. कपिल शर्मा की मंजू के पास कई लग्जरी कारें भी है. रिपोर्ट के मुताबिक सुमोना के पास Ferrari और Mercedes जैसी गाड़ियां हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
Also Read: Dipika Kakar के पति शोएब इब्राहिम ने पिता बनने के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- बच्चे के लिए…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










