Kapil Sharma की बेटी अनायरा है बेहद क्यूट, सामने आई ये तसवीरें, फैंस बोले- बहुत प्यारी है...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2022 3:29 PM
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा की बहुत प्यारी फोटोज पोस्ट की है. इसपर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है.

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसपर फैंस खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. अनायरा ब्लू आउटफिट में काफी क्यूट लग रही है. कपिल अपनी बेटी के साथ मिलकर पाउट बना रहे है. उन्होंने ग्रे कलर की हुडी पहनी है और व्हाइट कैप और चश्मा लगाया हुआ है. तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है.

कपिल शर्मा की बेटी अनायरा पाउट बनाते हुए काफी प्यारी लग रही है. उन्होंने क्लिप लगाया हुआ है. इसे शेयर कर कपिल ने कैप्शन में लिखा, सबसे प्यारा पाउट मैंने कभी देखा है. इस पर फैंस दिल बनाकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, कितनी प्यारी है. एक और यूजर ने लिखा, अपने पापा के जैसी ही अनायरा प्यारी है. एक और यूजर ने लिखा, दिल जीत लिया.

कपिल शर्मा की बेटी अनायरा डेढ़ साल की है और कॉमेडी किंग उसकी वीडियोज और तसवीरें शेयर करते रहते है. कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो ड्रम बजाते दिखी थी. अनायरा वीडियो में कहती दिखी थी, ‘पापा आप बजाओ…’ इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, जैसे पिता वैसी बेटी.

हाल ही में कपिल शर्मा के बेटे त्रिशान एक साल का हुआ है. उसके जन्मदिन पर कपिल ने काफी फोटोज शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि त्रिशान का ये पहला फोटोशूट है. अलग- अलग पोज में दोनों भाई- बहन काफी क्यूट लगे थे. इस फोटो में दोनों मस्ती करते हुए दिख रहे है. अनायरा येलो फ्रॉक में नजर आ रही है तो त्रिशान ने व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस पहना था.

कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से 12 दिसबंर 2018 को शादी किया था. गिन्नी ने 2019 को अनायरा को जन्म दिया था. इस तसवीर में कॉमेडी किंग अपने पूरे परिवार के साथ दिख रहे है. बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा का ओटीटी शो ‘आई एम नॉट डन येट’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था. इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े हुए किस्से फैंस के साथ शेयर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










