कपिल शर्मा ने ब्रेट ली-क्रिस गेल से नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर किया ऐसा मजाक, कुर्सी छोड़ भागी अर्चना पूरन सिंह
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Jun 2023 4:06 PM
द कपिल शर्मा शो का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. शो में ब्रेट ली और क्रिस गेल नजर आने वाले हैं. यहां कपिल शर्मा उनसे नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर मजाक करते दिखाई दिये.
सोनी एंटरटेनमेंट का पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो के अगले मेहमान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रेट ली और क्रिस गेल होंगे. एक नए प्रोमो वीडियो में दोनों स्टार्स को होस्ट कपिल शर्मा के साथ मजाक करते हुए दिखाया गया है. दर्शकों का नमस्ते से अभिवादन करने से लेकर हिंदी में चैट करने तक ब्रेट ली और क्रिस गेल ने निश्चित रूप से शो में अच्छा समय बिताया.
वीडियो में ब्रेट ली ने व्हाइट शर्ट और बेज रंग की पैंट्स पहनी हुई है. पर्पल कलर के आउटफिट में क्रिस गेल नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा दोनों से किक्रेट के उन सुपरस्टार्स के बारे में पूछ रहे हैं, जो कॉमेडी शोज में शामिल हुए थे. उन्होंने ये भी कहा कि क्या वो नवजोत सिंह सिद्धू को मिस करते हैं. बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू शो के जज थे, अब उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले ली है. कपिल के इस सवाल का क्रिस ने तुरंत जवाब दिया, ‘नहीं, मैं नहीं.’ अर्चना उनके लिए चीयर करती नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Cs-1XUVIO-8/
अर्चना पूरन सिंह की ओर इशारा करते हुए ब्रेट ली ने कहा, “खूबसूरत महिला को देखना कहीं बेहतर है.” इसके जवाब में कपिल ने ब्रेट ली पर तंज कसते हुए कहा, ‘रिटायरमेंट के बाद आपने भी फ्लर्ट करना शुरू कर दिया.’ कपिल ने ब्रेट ली से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने कभी क्रिस पर हमला करने के बारे में सोचा था, जब उन्होंने 2009 के टी20 विश्व कप के दौरान उनके ओवर में 27 रन मारे थे.” ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जवाब दिया, ”100%”. एपिसोड के दौरान क्रिस और ब्रेट दोनों अर्चना के साथ फ्लर्ट करते नजर आए. क्रिकेटर्स को शो में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, कीकू शारदा ने ब्रेट ली और क्रिस गेल को कुछ मजेदार स्लोगन सिखाने की भी कोशिश की. दोनों क्रिकेटरों ने कीकू के लहजे की नकल करने की कोशिश की और अपनी टूटी-फूटी इंगलिश से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










