ALONE SONG: कपिल शर्मा को प्यार में मिला धोखा! सुनिए उनके टूटे दिल की दास्तां, VIDEO

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना अलोन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कॉमेडी किंग एकदम अलग लुक में नजर आ रहे है. यहां देखिए पूरा वीडियो.
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना अलोन (ALONE) रिलीज हो गया है. वीडियो में गुरु, कपिल के अलावा योगिता बिहानी है. गाने की शूटिंग मनाली के पहाड़ों में हुई है. वीडियो में कॉमेडी किंग एकदम अलग लुक में नजर आ रहे है. उनका स्वैग और किलर अंदाज देखने लायक है. लिरिक्स गुरु रंधावा ने लिखे है और म्यूजिक संजय ने दिया है. 4 मिनट का ये वीडियो है. वीडियो में उनका दिल टूट जाता है और उनकी गर्लफ्रेंड उनको छोड़कर चली जाती है. उनकी गर्लफ्रेंड पहले शादी का प्रपोजल मान जाती है और फिर उन्हें अकेला तन्हा छोड़कर चली जाती है. बता दें कि कपिल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू ‘किस किसको प्यार करूं’ से किया था और उन्हें आखिरी बार ‘फिरंगी’ में देखा गया था.
Comedian Kapil Sharma and singer Guru Randhawa’s new song ALONE has been released. Apart from Guru, Kapil, Yogita Bihani is in the video. The shooting of the song has been done in the mountains of Manali. In the video, Comedy King is seen in a completely different look. His swag and killer style is worth watching. Lyrics are written by Guru Randhawa and music is given by Sanjay. This video is of 4 minutes. In the video, his heart breaks and his girlfriend leaves him. His girlfriend first accepts the marriage proposal and then leaves him alone. Kapil made his Bollywood debut with ‘Kis Kisko Pyaar Karoon’ and was last seen in ‘Firangi’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए