The Kapil Sharma Show : कपिल ने भारती से डांस और होस्ट करने पर पूछा सवाल, जवाब सुनकर खामोश हो गए कॉमेडी किंग, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show : ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) सालों से लोगों को हंसाता आ रहा है. शो में दर्शकों को कपिल और भारती सिंह (Bharti Singh) की जुगलबंदी खूब पसन्द आती है. इन दिनों शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल भारती से एक सवाल पूछता है. भारती इसका जवाब देकर कॉमेडी किंग की बोलती बंद कर देती है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show : ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) सालों से लोगों को हंसाता आ रहा है. शो में दर्शकों को कपिल और भारती सिंह (Bharti Singh) की जुगलबंदी खूब पसन्द आती है. इन दिनों शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल भारती से एक सवाल पूछता है. भारती इसका जवाब देकर कॉमेडी किंग की बोलती बंद कर देती है.

विज्ञापन

दरअसल, ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एपिसोड में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस अपने शो इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रमोशन के लिए आए थे. इस दौरान भारती सिंह भी उनके साथ शो पर गेस्ट के तौर पर आई थी. भारती सिंह को शो पर देख कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि डांस ज्यादा मुश्किल है कि होस्ट करना.

https://www.instagram.com/p/B8wR6wYHJJy/

इसपर भारती ने कपिल को ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती ही बंद हो गई. कपिल शर्मा भारती से कहा, “आपने और हर्ष ने एक डांस रिएलिटी शो में भी भाग लिया है, तो डांस ज्यादा मुश्किल है होस्ट करना.” इसपर भारती ने कपिल को जवाब दिया, “दोनों चीजें बहुत ही मुश्किल हैं, लेकिन यह चीज बड़ी ही आसान है कि ऐसे बैठकर पूछना कि भारती तुमने जो शो किया था…” भारती की यह बातें सुनकर वहां मौजूद टेरेंस लुइस जोर-जोर से हंसने लगते हैं. इसपर भारती ने दोबारा कहा, “इससे भी आसान है यहां बैठकर तालियां पीटकर हंसना.”

Also Read: VIDEO: कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’ ने श्रीदेवी के गाने पर किया जबरदस्त डांस, एक्‍सप्रेशन पर फिदा हुए फैंस

भारती की यह बातें सुनकर सब खूब जोर से हंसने लगते है. बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लॉ‍कडाउन के बाद अपने शो ‘कपिल शर्मा शो’ के साथ वापसी तो कर ली है लेकिन उन्हें सेट पर शूटिंग के दौरान सामने दर्शकों की कमी खल रही है.

हाल ही में कपिल शर्मा ने एक इंटरव्‍यू में बताया था,’ हम बिना दर्शकों के शूटिंग कर रहे हैं और सेट पर दर्शकों की कमी हमें खलती है. हालांकि अर्चना जी (अर्चना पूरन सिंह) इस कमी को पूरा कर देती हैं. वह और उनकी हंसी सेट पर सौ लोगों के समान है.”

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola