ePaper

क्या आपको भी पता है कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब? तो, जल्दी करिए कमेंट...

Updated at : 14 Sep 2020 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
क्या आपको भी पता है कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब? तो, जल्दी करिए कमेंट...

Kapil Sharma Post : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) लोगों के दिलों में बसता है. शो लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू हो चुका है और लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. अब खबर आ रही है कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जल्द ही किसी दूसरे प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकते है. ऐसा उनके लेटेस्ट पोस्ट को देखकर कहा जा रहा है. हालांकि इसमें खुद उन्होंने ऐसा कुछ नहीं लिखा, लेकिन फैंस कमेंट कर ये सवाल कर रहे है.

दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है. इस तसवीर को देखकर लग रहा है कि वे किसी शूटिंग सेट पर हैं. कपिल ग्रीन स्क्रीन के सामने बैठे नजर आ रहे हैं. इस तसवीर को पोस्ट कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, शूटिंग चालू आहे, काय तरी नविन ! कृप्या हिंदी या इंग्लिश में इसका ट्रान्सलेशन कमेंट बॉक्स में करें. ये लाइन्स उन्होंने मराठी में लिखा है.

https://www.instagram.com/p/CFFDA6hgnEF/

इस पोस्ट के बाद से ही कपिल के फैन उनसे कमेंट कर नये प्रोजेक्ट के बारें में पूछ रहे है. तसवीर में कपिल बेहद स्मार्ट लग रहे है. उन्होंने नेवी ब्लू जैकेट और टीशर्ट पहनी हुई है औऱ कैमरे की तरफ देख रहे है. वहीं, तसवीर पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत फिट लग रहे है’. एक ने लिखा, ‘आप इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे है’. जबकि बहुत सारे यूजर्स ने उनके पूछे गए सवाल का जवाब दिया, जिसका मतलब है, ‘शूटिंग चल रही है, कुछ नया आने वाला है’. इस पोस्ट पर सिंगर गुरु रंधावा ने भी कमेंट किया.

Also Read: The Kapil Sharma Show: तो इस वजह से साथ में फिल्में नहीं करते थे रवि किशन और मनोज तिवारी! कपिल शो में किया खुलासा, VIDEO

गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो की टीम ने जुलाई महीने में शूटिंग फिर से शुरू की थी, जिसमें कोविड-19 संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. इस दौरान कपिल बिना लाइव ऑडियन्स के शूट कर रहे है. कपिल शर्मा शो में लॉकडाउन से पहले लाइव ऑडियन्स भी मौजूद होती थी. शो के बीच-बीच में कपिल उनसे कई मजेदार सवाल-जवाब करते थे, जो सबको खूब पसन्द आता था.

पिछले हफ्ते शो में संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर आए थे. साथ ही उनके सिंगर दिव्य कुमार भी थे. शो के दौरान कपिल शर्मा ने इनके साथ खूब मस्ती किया. वहीं, रविवार के दिन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार्स रवि किशन और मनोज तिवारी आए थे. शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के कई राज खोले.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola