अब Kangana Ranaut परिवार के साथ खेल रही ताश, Lockdown में यूं बिता रही वक्त
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Apr 2020 9:25 AM
Kangana Ranaut की एक और तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ गार्डन में नजर आ रही है.
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लॉकडाउन के कारण इन दिनों मनाली में अपने परिवार के साथ समय बिता रही है. हाल ही में कगंना की बहन रंगोली चंदेल ने उनकी एक बचपन की तसवीर शेयर की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. अब कंगना की एक और तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ गार्डन में नजर आ रही है.
Also Read: Salman Khan का ये Kiss वीडियो हो रहा वायरल, याद आएगी बीते कल की सुपरहिट फिल्म की…दरअसल, इस तसवीर को कंगना रनौत की टीम ने पोस्ट किया है. इसमें कंगना रनौत अपने परिवार के साथ गार्डन में बैठकर ताश खेल रही है. तसवीर के बैकग्राउंड में सुंदर पहाड़ दिखाई दे रहा है.
इससे पहले रंगोली ने कंगना के स्कूली दिनों की एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें अभिनेत्री सीता के गेटअप में थी. तसवीर में कंगना बेहद ही प्यारी लग रही हैं. कंगना ने लाल साड़ी के साथ माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाया है.
Ramayana being on air here sharing a picture of Kangana from school Ramayana play, make up costume direction by Kangana, she was hardly 13 years old used to get lot of scolding from papa for dressing up like this but she never cared 🥰 pic.twitter.com/fmtyfqJO4Z
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 11, 2020
इस तसवीर को शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा,’ रामायण का प्रसारण किया जा रहा है, तो पेश है स्कूल के रामायण के प्ले से कंगना की एक तसवीर. मेकअप, कॉस्टयूम, डायरेक्शन कंगना का था. वह महज 13 साल की थी और इस तरह तैयार होने के लिए पापा से बहुत डांट पड़ी थी, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता था.’
उन्होंने अपने माता-पिता की एक पुरानी तसवीर भी शेयर की थी, जिसमें वह अपने पुराने किचन के बारे में बता रही हैं. रंगोली ने लिखा,’ माता-पिता की पुरानी तस्वीर, जब हम छोटे थे तो हमारे पास पारंपरिक चुल्हे के साथ पारंपरिक रसोई भी थी, तब पापा ने गैस स्टोव के साथ नई पश्चिमी शैली की रसोई बनाई जिसमें अलमारियों की डाइनिंग टेबल थी, हम अपने पिता के दृष्टिकोण से चौंक गये थे.’
vintage picture of our parents when we are small we had traditional kitchen with traditional chulha then papa built new western style kitchen with gas stoves shelves n dinning table, back then we were dazzled by our father’s vision, now v wish progress didn’t mean westernisation. pic.twitter.com/pKCU1YrEL0
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 11, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










