Salman Khan का ये Kiss वीडियो हो रहा वायरल, याद आएगी बीते कल की सुपरहिट फिल्म की...
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Apr 2020 8:08 AM
Salman Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया के एक सीन को रीक्रेट किया है, जो बिल्कुल हटके है.
सलमान खान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गये हैं. वे लगातार अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. इस बीच सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया के एक सीन को रीक्रेट किया है, जो बिल्कुल हटके है.
Also Read: Lockdown को लेकर Kamal Haasan ने तमिलनाडु CM से पूछा- किस बात का इंतजार कर रहे हैं?दरअसल, फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को सबने खूब पसंद किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म के एक सीन को सलमान खान ने रीक्रेट किया है. इस फिल्म का एक सीन था जिसमें सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक के निशान पर किस करते हैं. लेकिन सलमान ने इसको रीक्रेट करते हुए कोरोना से जोड़ा है. सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक के निशान के पास जाते हैं और फिर वह सैनिटाइजर से उस निशान को साफ कर देते है. वहीं, इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा है, “अगर ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म अब रिलीज होती तो..हैपी ईस्टर स्वस्थ रहे मजबूत रहें.
इससे पहले सलमान ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. सलमान अपने घोड़े को हरी पत्तियां खिलाते नजर आ रहे हैं. खास बात है कि वही खुद भी पत्तियां खाते नजर आ रहे है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ब्रेकफास्ट विद माई लव.’
बीते दिनों ही सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो सोहेल खान के बेटे और अपने भतीजे निर्वान खान के साथ दिखे थे. इस वीडियो की शुरुआत में ही सलमान ने कबूल किया था कि वो बुरी तरह डर गए हैं. सलमान खान इस वीडियो में कहते दिखे थे, ‘हम लोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए और अब हम यहीं पर हैं, तो हम लोग तो भई डर गए हैं. निर्वान सोहेल के बेटे हैं, इन्होंने अपने पिता को 3 हफ्तों से नहीं देखा और मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा. हम लोग यहां पर हैं और मेरे पिता अकेले घर पर हैं’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










