काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने कर ली गुपचुप शादी, एक्ट्रेस के इस फोटो ने खोला राज

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी की लेटेस्ट फोटोज इन-दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटोज को देख ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी कर ली है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह अपनी ग्लैमरस फोटोज अक्सर शेयर करती रहती है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते है. तनीषा भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो लेकिन वह अपनी हॉट और बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
दरअसल बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें शेयर किया है. फोटोज में एक्ट्रेस संमुदर किनारे एंजॉय करती दिख रही है. इनमें से एक तसवीर देखकर ऐसा लग रहा है कि तनीषा ने गुपचुप शादी रचा ली है. उनकी एक फोटो में उनके पैरों में बिछिया दिख रही है. भारतीय परंपरा के अनुसार, बिछिया केवल वहीं महिलाएं पहनती है, जिनकी शादी हो चुकी होती है. फैंस ने उनके पैरों में बिछिया देखकर उन्हें बधाईयां देना शुरू कर दिया.
https://www.instagram.com/p/CYQUeEIK1r8/
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार तनीषा के पोस्ट पर कमेंट कर एक के बाद एक कई सवाल पूछ रहे है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, मैं आप बहुत ज्यादा हॉट और ब्यूटीफुल लगती हो..पर ये क्या आपने शादी कर ली..कब की हमें बताया भी नहीं. दूसरे यूजर ने लिखा, बधाई हो..तनीषा मैंम आपने किससे शादी कर ली..पैरों में बिछिया..वाह क्या बात है, भारतीय परंपरा. एक अन्यी यूजर ने लिखा, आपके पैर और आपका दिल दोनों काफी खबूसूरत है…आप अपनी मां और बहन की तरह खूबसूरत सॉल हो. हालांकि कुछ लोगों ने उनके पैरों को देखकर उन्हें ट्रोल भी किया.
Also Read: काजोल की बेटी न्यासा ने डीप नेक ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं, फैंस बोले- ये ते मां से भी ज्यादा हॉट…
तनीषा इस दौरान संमुदर किनारे चिल करती दिख रही है. साथ ही कई बोल्ड फोटोज भी शेयर किया. इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, मेरे पैर की उंगलियों में रेत और मेरी आत्मा में समुद्र! हर पल की सराहना कर रही हूँ मैं जी रहा हूँ! मेरा #crochet टॉप पहनकर नए साल की शुरुआत की जो मैंने बनाया! मैंने लॉकडाउन में खुद को एक नया हुनरसिखाया और एक सीमित जीवन की सारी बेचैनी को इस खूबसूरत रचनात्मक ऊर्जा में बदल दिया! #क्रोचिंग #कौशल #mondayvibes.
वर्कफ्रंट की बात करें तो तनीषा मुखर्जी ने बहुत ही कम फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘कोड नेम अब्दुल’ में देखा गया था, जो दिसंबर में रिलीज हुई थी. इसके अलावा उन्होंने सरकार’, ‘सरकार राज’, ‘टैंगो चार्ली’ और ‘नील एंड निक्की’ जैसी फिल्मों में काम किया है. वे बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है.
Also Read: Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, कहा-तू थूकने लायक…
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




