Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: विराट आहूजा ने शो को कहा अलविदा, अब नहीं दिखेंगे अरिजीत तनेजा, फैंस बोले- लीप आएगा
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jan 2025 9:29 AM
Kaise Mujhe Tum Mil Gaye
Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में अरिजीत तनेजा, विराट सिंह आहूजा का किरदार निभा रहे थे. हालांकि शो में अब वह नजर नहीं आएंगे.
Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: टीवी सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ दर्शकों के बीत काफी लोकप्रिय है. कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो में लीप आएगा और नये किरदारों की एंट्री होगी. इस बीच शो में विराट सिंह आहूजा का रोल निभा रहे अरिजीत तनेजा ने शो को अलविदा कह दिया है. अरिजीत ने खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी. इनके शो छोड़ने की बात से इतना साफ हो गया कि मेकर्स लीप लेकर आ रहे हैं.
अरिजीत तनेजा ने ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ को कहा अलविदा
अरिजीत तनेजा ने एक्स पर लिखा, विराट सिंह आहूजा के रूप में विदा लेता हूं. अंतहीन प्यार और कभी-कभी थोड़ी नफरत के लिए धन्यवाद. वीएसए हमेशा खास रहेगा. साथ ही उन्होंने हैशटैग कैसे मुझे तुम्हें मिल गए. उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये नहीं हो सकता. ये सीरियल आपके लिए ही देख रहा था. अब आगे क्या होगा. एक यूजर ने लिखा, तो विराट की मौत हो जाएगी क्या. ट्विस्ट का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, शो में लीप आएगा क्या.
‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ 2023 में शुरू हुआ था
सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ अरिजीत तनेजा और श्रीति झा से शुरू हुआ था. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी प्यार दिया. श्रीति और अरिजीत की केमेस्ट्री ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. सीरियल साल 2023 में नवंबर में शुरू हुआ था. ये रिश्ता क्या कहलाता है में फेम प्रतीक्षा होनमुखे ने शो में मिड 2024 में एंट्री लिया था. शो में वह विराट की एक्स वाइफ का किरदार निभा रही थी. अब सीरियल की कहानी क्या होगी, ये जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर
यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










