Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: शो को अलविदा कहने पर अरिजीत तनेजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- विराट एक चट्टान से गिर जाता है और…

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye
अरिजीत तनेजा सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’नहीं छोड़ रहे. कुछ दिन पहले उनके एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. अब उन्होंने बताया कि शो में क्या होने वाला है.
Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’इन दिनों अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि मेकर्स शो में लीप लेकर आ रहे हैं. इस बीच शो के लीड एक्टर अरिजीत तनेजा जो विराट सिंह आहूजा का रोल निभा रहे हैं, उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसे लेकर फैंस कंफ्यूज हो गए थे. पोस्ट वायरल होते ही फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं अरिजीत शो को क्विट तो नहीं कर रहे. अब एक्टर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ को अलविदा नहीं कह रहे अरिजीत तनेजा
अरिजीत तनेजा सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’नहीं छोड़ रहे. सीरियल तीन साल का लीप ले रहा है और इसमें एक्टर नये किरदार में दिखेंगे. ईटाइम्स से बातचीत में एक्टर ने बताया, ”विराट एक चट्टान से गिर जाता है और उसके बाद तीन साल का लीप आ जाएगा. उसके बाद मैं पूरी तरह से नये किरदार रणवीर अरोड़ा के किरदार में नजर आऊंगा. वह विराट और आहूजा से कैसे कनेक्ट होता है, ये जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा. तो हां ये 15 महीने के बाद विराट के रोल से फेयरवेल लेने का वक्त आ गया है. ये शो मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं कभी इसे क्विट नहीं करूंगा. मेरा पोस्ट का मतलब था कि मैं विराट सिंह आहूजा के किरदार से फेयरवेल ले रहा हूं, ना कि शो से. अभी पिक्चर बाकी है और मैं उम्मीद करता हूं कि हम ये जर्नी कई सालों तक निभाऊं.”
‘कैसे मुझे तुम मिल गए’में क्या दिखाया जाएगा
‘कैसे मुझे तुम मिल गए’के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुहाना, अमृता से पूछती है कि अभीर क्यों नहीं आया. अमृता कहती है उसने तो पहले ही बताया था कि वह एक इवेंट में बिजी है. सुहाना कहती है कि उसने सुना था कि एक नई कंपनी है जो उनसे नए कॉन्ट्रैक्ट चुराने और उन्हें बर्बाद करने की कोशिश कर रही है. अमृता कहती है कि ये सब अफवाह है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. निमृत अमृता से पूछती है कि उन्हें इस कंपनी के बारे में कैसे पता चला. अमृता कहती है कि उसे नहीं पता और जब कल फैशन शो खत्म होगा, उसके बाद वह कंपनी के बारे में पता करेंगी.
यह भी पढ़ें- Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: विराट आहूजा ने शो को कहा अलविदा, अब नहीं दिखेंगे अरिजीत तनेजा, फैंस बोले- लीप आएगा
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










