Kaagaz 2 OTT Release: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 May 2024 7:00 PM

विज्ञापन

kaagaz 2

सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 अब ओटीटी पर आ गई है. इस आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है, इसकी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

Kaagaz 2 OTT Release: अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सतीश कौशिक और नीना गुप्ता की फिल्म कागज 2, 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Kaagaz 2

सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इस बात की जानकारी अनुपमा खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दी.

Kaagaz 2

वीडियो में अनुपम खेर कहते दिखे, दोस्तों, मेरी और मेरे दोस्त सतीश कौशिक की फिल्म कागज 2 अमेजन प्राइम पर है और बड़ी खुशी की बात है ये टॉप 10 में आ चुकी है. आप भी जरूर देखिए.

Satish kaushik- anupam kher

अनुपम खेर आगे कहते हैं, मेरे दोस्त सतीश ने बहुत मेहनत से ये फिल्म बनाई है और मौजूदा हालात पर इसका एक बहुत जरूरी पहूल है. फिल्म आपको अच्छी लगेगी.

anupam-kher
Anupam-kher

अनुपम खेर आगे कहते हैं, मेरे दोस्त सतीश ने बहुत मेहनत से ये फिल्म बनाई है और मौजूदा हालात पर इसका एक बहुत जरूरी पहूल है. फिल्म आपको अच्छी लगेगी.

Anupam kher

अनुपम खेर ने आगे कहा, जरूर देखिए कागज 2. ये अमेजन प्राइम पर है और मुझे खुशी होगी अगर आप ये मूवी देखते है तो. फिल्म को एंजॉय करें. ये हमारे समय की एक महत्वपूर्ण फिल्म है. जय हो.

Kaagaz

बता दें कि कागज 2 पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज का सीक्वल है, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी. ये जी5 पर रिलीज की गई थी और इसका निदर्शेन सतीश कौशिक ने किया था.

Kaagaz 2

कागज की कहानी आपके दिल को छू लेगी. इसकी कहानी एक आम आदमी के स्ट्रगल को दिखाती है. ये 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

Satish kaushik- anupam kher

बता दें कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक काफी गहरे दोस्त थे. सतीश के निधन पर अनुपम टूट से गए थे. अक्सर वो अपने दोस्ती की तसवीरें फैंस संग शेयर करते रहते हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola