रमन गुप्‍ता का नया नागपुरी वीडियो सॉन्‍ग ”जय भोलेनाथ” रिलीज, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

इसी महीने की 17 जुलाई से श्रावण (सावन) का महीना शुरू होनेवाला है. सावन भगवान शिव का महीना माना जाता है. इस महीने विशेष रूप से शिव की आराधना की जाती है. श्रद्धालुओं की तरह ही यह महीना नागपुरी गायकों के लिए भी गोल्‍डन टाइम होता है. इस महीने कई एल्‍बम निकाले जाते हैं और […]

विज्ञापन

इसी महीने की 17 जुलाई से श्रावण (सावन) का महीना शुरू होनेवाला है. सावन भगवान शिव का महीना माना जाता है. इस महीने विशेष रूप से शिव की आराधना की जाती है. श्रद्धालुओं की तरह ही यह महीना नागपुरी गायकों के लिए भी गोल्‍डन टाइम होता है. इस महीने कई एल्‍बम निकाले जाते हैं और बोलबम से जुड़े गाने रिलीज किये जाते हैं. इसी क्रम में नागपुरी अभिनेता रमन गुप्‍ता एक नया एल्‍बम लेकर आये हैं. इस गाने में रमन गुप्‍ता अभिनेत्री संध्‍या रानी के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

इस वीडियो में रमन गुप्‍ता कांवड़ लेकर बाबा नगरी जाने की बात कह रहे हैं और बाकी साथियों को भी साथ में चलने को कह रहे हैं. शिव के भक्ति गीत जो बोलबम गीत या काँवरिया गीत के नाम से भी जाने जाते हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=Pk0ITWoQbD8

इस गाने को कुमार हरि और सुमन गुप्‍ता ने गाया है और इसके लिरिक्‍स कुमार जिम्‍मी ने लिखा है. इस गाने को म्‍यूजिक बबलू, ताजू और जोसेफ ने दिया है. इसके प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर सनी मंडल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola