Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: मनीषा रानी ने ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, कहा- अगर मुझे फिल्मों में काम…

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Mar 2024 11:31 AM

विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: साढ़े तीन महीने की जद्दोजहद के बाद झलक दिखला जा 11 को इस सीजन का विनर मिल गया. मनीषा रानी ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया और सबको पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन
Jhalak dikhhla jaa 11 winner

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: झलक दिखला जा 11 को आखिरकार विनर मिल गया. मनीषा रानी ने ट्राफी अपने नाम कर ली. एक्ट्रेस को ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपये और दुबई के पास आइलैंड का ट्रिप भी मिला.

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: पहली बार वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो जीत लिया

मनीषा रानी ने झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. शो जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा पहली बार हुआ है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो जीत लिया.

झलक दिखला जा 11 में टॉप 5 में मनीषा, धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा थे. टॉप 3 में मनीषा, शोएब और अद्रिजा थे. जिसमें सबको पीछे छोड़ते हुए मनीषा विनर बनी.

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 11: शोएब इब्राहिम नहीं मनीषा रानी बनेगी विनर! फर्स्ट रनर-अप बनेगा ये कंटेस्टेंट

Jhalak dikhhla jaa 11 winner

झलक दिखला जा 11 जीतने के बाद मनीषा रानी ने पिंकविला से बात करते हुए अपने फ्यूचर प्लान के बारे में कहा, मैं भी बॉलीवुड में जाना चाहती हूं. अगर मुझे फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो मैं वह करना चाहूंगी.’

आगे मनीषा ने कहा, हालांकि, मेरा मानना है कि फिल्मों में काम करने के लिए मुझे खुद को निखारना होगा. मैं अपने अभिनय पर काम करना चाहती हूं और उम्मीद है कि भविष्य में मैं फिल्मों में काम करूंगाी.

जब मनीषा से पूछा गया तो अगर आपको खतरों के खिलाड़ी जैसे किसी रियलिटी शो में भाग लेने मौका मिले तो. इसपर मनीषा ने कहा, यह एक ऐसा शो है जहां आपको शारीरिक रूप से फिट रहना होगा. मेरा मानना है कि मेरे जीवन में जो भी कठिनाइयां या चुनौतियाँ आएंगी, मैं उसे करूंगी.

आगे मनीषा रानी ने कहा, मुझे लगता है कि मुझे सबसे पहले शारीरिक रूप से फिट होना होगा. मैं जिम जाऊंगी, मजबूत बनूंगी. बाद में अगर कभी मौका मिला तो मैं इस बारे में जरूर सोचूंगी.

मनीषा बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी, जहां वो तीसरे नंबर पर आई थी. बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी.

झलक दिखला जा 11 के फिनाले में सारा अली खान, विजय वर्मा और संजय कपूर आए थे. तीनों अपनी अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक के प्रमोशन के लिए आए थे. इसके अलावा इसमें हुमा कुरैशी भी आई थी.

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: झलक दिखला जा 11 के विनर का नाम हुआ लीक, टॉप 3 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट!

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola