Jhalak Dikhhla Jaa 11: शोएब इब्राहिम और मनीषा रानी में से कौन होगा विजेता, लीक हुआ विनर का नाम!

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Feb 2024 9:00 PM

विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 11 : झलक दिखला जा का विनर कौन बनेगा. इसको लेकर हर दिन कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया ट्रेंड्स की मानें तो मनीषा रानी या फिर शोएब इब्राहिम में से कोई टाइटल जीत सकता है.

विज्ञापन


Jhalak Dikhhla Jaa 11 : जैसे-जैसे ‘झलक दिखला जा 11‘ का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, फैंस ये जानने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं कि विनर आखिरकार कौन बनेगा. शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, ​​अद्रिजा सिन्हा, श्रीराम चंद्रा और धनश्री वर्मा शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं. हर एक कलाकार बेजोड़ जुनून और प्रतिबद्धता के साथ खिताब जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. ऐसी अफवाहें हैं कि शोएब इब्राहिम या मनीषा रानी में से कोई एक ट्रॉफी उठाएगा. हालांकि, वोटिंग लाइन्स खुली हुई है और दर्शक अपने फेवरेट को वोट कर रहे हैं और पासा कभी भी पलट सकता है. अब एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें विनर, फर्स्ट और सकेंड रनरअप का खुलासा हो गया है.

ये बनेगा झलक दिखला जा का विनर
वायरल ट्वीट में आगे कहा गया, शोएब इब्राहिम, चैनल के फेवरेट हैं, जो संभवतः झलक दिखला जा का 11 वां सीजन जीत रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि मनीषा रानी फर्स्ट रनरअप के तौर पर दूसरे स्थान पर आ सकती हैं और अद्रिजा सिन्हा के तीसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है. हालांकि इस ट्वीट में कितनी सच्चाई है, ये तो ग्रैंड फिनाले के दिन ही पता चलेगा. ग्रैंड फिनाले 2 और 3 मार्च को दो दिनों के दौरान होने वाला है.

Also Read- Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी को इस स्टार ने किया सपोर्ट


झलक दिखला जा 11 टॉप 3

  • शोएब इब्राहिम
  • मनीषा रानी
  • अद्रिजा सिन्हा


ट्रॉफी के साथ मनीषा रानी की फोटो हुई वायरल
तमाम उत्साह और रुचि के बीच, इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें मनीषा रानी को विजेता की ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाया गया है. हालांकि, यह फोटो रियल नहीं है, इससे फैंस की ओर से बनाया गया है. ऑरिजिनल तस्वीर में ‘झलक दिखला जा 10’ की विजेता गुंजन सिन्हा हैं और गुंजन के चेहरे के साथ मनीषा का चेहरा डिजिटल रूप से बदल दिया गया है. यह फोटो यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित हो रही है.

शोएब इब्राहिम ने झलक दिखला जा 11 की जर्नी का वीडियो किया शेयर
ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के बाद से ही शोएब इब्राहिम लगातार फैन्स से उन्हें वोट करने की गुजारिश कर रहे हैं. चाहे वह उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हो, उनके व्लॉग्स हों या अन्य सोशल मीडिया पेज हो, शोएब लगातार दर्शकों और फैमिली वालों से भारी संख्या में उनके लिए वोट करने का रिक्वेस्ट करते रहे हैं. इससे पता चलता है कि ससुराल सिमर का एक्टर वाकई रियलिटी शो जीतना चाहते हैं. शोएब ने हाल ही में फैन की ओर से बनाया गया एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्हें झलक के मंच पर चुनौतियों, संघर्षों और अपनी दमदार डांसिंग करते हुए देखा जा सकता है.


ये हैं झलक दिखला जा के जज और होस्ट
झलक दिखला जा 11 को ऋत्विक धनजानी और गौहर खान होस्ट कर रहे हैं. डांस रियलिटी शो को मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी जज करते हैं. हाल ही में ग्रैंड फिनाले से पहले शिव ठाकरे के एलिमिनेशन ने कई लोगों की भौंहें चढ़ा दीं. इस बात की जोरदार चर्चा थी कि शिव को जानबूझकर बाहर किया गया ताकि मेकर्स आसानी से मनीषा या शोएब को विजेता बना सकें. खबर है कि झलक के ग्रैंड फिनाले के बाद कुछ कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बन सकते हैं. इसमें मनीषा और शोएब के अलावा एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है. जिस प्रतियोगी की बात हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि अद्रिजा सिन्हा हैं. टेली चक्कर की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 14 के निर्माताओं ने अपने शो के लिए अद्रिजा सिन्हा से संपर्क किया है. एड्रिजा ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों को प्रभावित किया है और लोगों के दिलों में अहम जगह बनाई है. फिलहाल, मेकर्स ने उन्हें शो ऑफर किया है लेकिन अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है.

Read Also- Jhalak Dikhhla Jaa 11: किसका सपना पूरा करने के लिए शो में आए है दीपिका कक्कड़ के पति शोएब? बोले- ये ट्राफी…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola