Jhalak Dikhhla Jaa 11: किसका सपना पूरा करने के लिए शो में आए है दीपिका कक्कड़ के पति शोएब? बोले- ये ट्राफी...
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Nov 2023 11:44 AM
Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 11' शुरू होने वाला है. 11 नवंबर से दर्शक इसे टीवी पर देख सकते हैं. शो के कटेंस्टेंट्स के लिस्ट सामने आ चुके हैं और इसमें एक नाम शोएब इब्राहिम है. शोएब शो में क्यों भाग ले रहे है, इसका खुलासा उन्होंने किया है.
डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ 11 नवंबर से टीवी पर शुरू होने वाला है. शो के प्रोमोज सामने आने लगे है और एक प्रोमो में शोएब इब्राहिम नजर आ रहे हैं.

प्रोमो में शोएब इब्राहिम ‘सूरज हुआ मद्धम’ पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं. इसके बाद स्टेज पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज पर आती है. वो अपने पति को चियर भी करती है.

शोएब इब्राहिम कहते है कि इस सीजन में अपनी पत्नी के लिए वो ट्रॉफी जीतना चाहते है. बता दें कि साल 2015 में दीपिका ने झलक दिखला जा 8 में भाग लिया था. हालांकि उस सीजन वो बाहर होने वाली पहली सेलिब्रिटी थी.

वहीं, शोएब के डांस की तारीफ ‘झलक दिखला जा’ की जज फराह खान करती है. वो कहती है उन्होंने हीरो की तरह एंट्री ली. अरशद वारसी ने भी उनकी तारीफ की.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में माता-पिता बने हैं. उन्होंने अपने बेटे का नाम रूहान रखा है. कपल ने अपने बच्चे की तसवीर फैंस के साथ शेयर कर दिया है.

दीपिका और शोएब की लव स्टोरी टीवी शो ससुराल सिमर का के सेट पर शुरू हुई, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ रोमांस में बदल गई. साल 2018 में उन्होंने शादी कर ली.

शोएब ने सबसे पहले 27 जून, 2023 को अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के माध्यम से दीपिका की डिलीवरी की खबर साझा की थी. उनके चाहने वालों ने उस समय उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं दी.

दीपिका ने अपने एक यूट्यूब व्लॉग के दौरान अपने बच्चे के नाम का मतलब बताया था. रुहान इब्राहिम का मतलब उर्दू भाषा में दया, करुणा और आध्यात्मिकता जैसे गुणों का प्रतिनिधित्व करता है.

दीपिका ने मुंबई में जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में लगभग 3 वर्षों तक अपना करियर शुरू किया. हालांकि, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इससे इस्तीफा देना पड़ा और बाद में वह मनोरंजन उद्योग में आ गईं.

2011 में दीपिका को कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का में सिमर भारद्वाज का किरदार ऑफर मिला था. वो कई शोज और रियलिटी शोज में काम कर चुकी है.
Also Read: Dipika Kakar ने ननद को दिया इतना महंगा गिफ्ट, तोहफा देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी Saba Ibrahimप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










