ePaper

Jhalak Dikhhla Jaa 10: अपने बुरे दौर को यादकर रो पड़ी रुबीना दिलाइक, बताया अपने जीवन का Darkest Moment

Updated at : 18 Sep 2022 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10: अपने बुरे दौर को यादकर रो पड़ी रुबीना दिलाइक, बताया अपने जीवन का Darkest Moment

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलाइक इन-दिनों झलक दिखला जा में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही है. एक्ट्रेस ने शो के दौरान अपने जीवन के डार्क सीक्रेट बताए. इस बात को सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया था.

विज्ञापन

टीवी चैनल कलर्स अपने प्रमुख और यकीनन सबसे लोकप्रिय डांस रियलिटी शो, झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के साथ, अब अपने दसवें सीजन में वापस आ गया है. शो में कई फेमस कंटेस्टेंट अपने ग्लैमर का तड़का लगा रहे हैं. अब शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रुबीना दिलाइक को अपने लाइफ के डार्क सीक्रेट सबके साथ शेयर करते हुए देखा जा सकता है.

डांस करते वक्त इमोशनल हुई रुबीना

दरअसल झलक दिखला जा 10 के आगामी एपिसोड में, रुबीना दिलाइक दुनिया अपने जीवन के सबसे बुरे पल के बारें में बातकर चौंका देंगी. ये सीक्रेट और कुछ नहीं बल्कि पति अभिनव शुक्ला के साथ तलाक का है. टीवी अभिनेत्री ने पहले ही बिग बॉस 15 में इस घटना का जिक्र किया था, ऐसे में झलक के मंच पर उन्होंने अपने जीवन के सबसे बुरे दौर को गाने और डांस के जरिए दिखाया. एक्ट्रेस डांस के दौरान इमोशनल होती दिखाई दी.

https://www.instagram.com/p/CimwxK9jSQw/
रुबीना ने डांस के जरिए दिखाया अपने जीवन का काला सच

अपने प्रदर्शन के बाद, रुबीना ने जजों से कहा कि यह “उनके जीवन का सबसे काला पल” था. कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रुबीना के डांस का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ”@rubinadilaik ne apni life ke mushkil pal kiye apni performance ke थ्रू एक्सप्रेस…क्या आप उसकी कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं? देखिये #झलक दिखला जा फैमिली स्पेशल, आज और कल रात 8 बजे, सिर्फ #कलर्स पर. कभी भी @voot पर.”

Also Read: विराट कोहली को इस वजह से काफी मिस कर रही है अनुष्का शर्मा, पोस्ट शेयर कर बेस्ट हबी पर लुटाया प्यार
अली असगर हुए इमोशनल

बीते दिनों शो में अली असगर को काफी इमोशनल होते हुए देखा गया. वे अपने बच्चों की बातें सुनकर काफी भावुक हो जाते है. परफॉर्मेंस के बाद स्क्रीन पर अली की बेटी और बेटे का वीडियो प्ले होता है. उनकी बेटी कहती है, हमारे स्कूल फ्रेंडस चिढ़ाते थे, बोलते थे कि तुम्हारी दो मां है. अली असगर की बेटी कहती है, टैटू बनाते थे कि दादी का बेटा, दादी की बेटी. वो खुद का मजाक बनाकर दूसरों को हंसाते थे. ये आसान काम नहीं है. हमलोग आपसे प्यार करते है डैड. ये बातें सुनकर अली भावुक हो जाते है और उनके आंखों से आंसू बहने लगते है. शो की जज माधुरी दीक्षित भी उनसे कहती है, वी लव यू.

https://www.instagram.com/p/CikzAbiDUqv/

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola