Jersey New Song: जर्सी का नया गाना ‘मैय्या मैनु’ रिलीज, मृणाल ठाकुर संग रोमांस करते दिखे शाहिद कपूर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Jersey New Song: शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का नया गाना ‘मैय्या मैनु’ आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में शाहिद और मृणाल ठाकूर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो ने रिलीज होती ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है.
विज्ञापन
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का जबसे ट्रेलर आया है तबसे दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म का पहला गाना ‘मेहरम’ ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था. जिसके बाद अब फिल्म के निर्माताओं ने अगला नंबर मैय्या मैनु रिलीज कर दिया है. इस गाने में शाहिद और मृणाल ठाकूर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो में शाहिद का क्रिकेट के लिए जनून देखने लायक है. यह गाना सचेत-परंपरा की ओर से कंपोज्ड, अरेन्जड और प्रोडूसड किया गया है. वहीं इस गाने को साहेत टंडन ने गाया है, शैलेंद्र सिंह सोढ़ी ने बोल लिखे है. फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों रिलीज होने जा रही है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें