Jacqueline Fernandez:सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में कल फैशन डिजाइनर लीपाक्षी से होगी पूछताछ, EOW ने भेजा समन

Jacqueline Fernandez: ईओडब्ल्यू ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की डिजाइनर लीपाक्षी को सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ की ठगी मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया है.
Jacqueline Fernandez: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में मशहूर फैशन डिजाइनर लीपाक्षी को एक बार फिर से समन भेजा गया है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) फैशन डिजाइनर लीपाक्षी से कल यानि 21 सितंबर को पूछताछ करेगी. इससे पहले, आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन की डिजाइनर लीपाक्षी को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. पुलिस सूत्रों ने कहा कि डिजाइनर लीपाक्षी स्वास्थ्य कारणों से शाखा में सामने पेश नहीं हो सकीं.
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की डिजाइनर लीपाक्षी को सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ की ठगी मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया है. बताया जाता है कि लीपाक्षी की मदद से ही सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को कीमती डिजाइनर कपड़े तोहफे में दिए थे.
EOW has summoned actor Jacqueline Fernandez's designer Leepakshi for questioning in the Sukesh Chandrashekhar 200 cr scam case tomorrow.
— ANI (@ANI) September 20, 2022
इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ठगी के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से दोबारा पूछताछ की. जैकलीन ने गिफ्ट लेने की बात एक बार फिर कबूल की है. जैकलीन से सोमवार को उसके बैंक खातों के बारे में पूछताछ की गई. साथ ही सुकेश चंद्रशेखर से उसे और उसके परिवार वालों को मिले गिफ्ट की जानकारी ली गई. वहीं, बुधवार को हुई पूछताछ में जैकलीन से साल 2020 और साल 2021 के बीच के बैंक खातों की जानकारी मांगी गई थी. अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आर्थिक अपराध शाखा ने सोमवार को तफ्तीश में जुड़ने का नोटिस भेजा था. अब तक तीन बार सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले में जैकलीन को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होना पड़ा है.
Also Read: ठग सुकेश चंद्रशेखर संग शादी करना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










