Irrfan Khan की मां सईदा बेगम का निधन, लॉकडाउन में घर से दूर फंसे हैं एक्टर

Irrfan Khan की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हो गया. वह 95 साल की थीं. इरफान की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने जयपुर के अपने निवास में अंतिम सांस ली.
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हो गया. वह 95 साल की थीं. इरफान की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने जयपुर के अपने निवास में अंतिम सांस ली. खबरों के मुताबिक इरफान खान देश में लॉकडाउन के चलते अपनी मां के अंतिम दर्शन करने जयपुर नहीं पहुंच पाएं.
Also Read: मशहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान खान इस समय पत्नी संग जयपुर से काफी दूर हैं और लॉकडाउन के चलते जयपुर ट्रैवल नहीं कर सकते हैं. खबर है कि शनिवार शाम को ही उनकी मां का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. ऐसे में इरफान वहां मौजूद नहीं रह पाएंगे. इरफान की मां के निधन के बाद डायरेक्टर शूजित सरकार का रिएक्शन आया है. उन्होंने स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान इस खबर पर शोक जताया है. शूजित सरकार कहते हैं, यह बहुत दुखद है. मैं इरफान से बात करूंगा. मैं उन्हें फोन मिलाऊंगा.
टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी. मां के अंतिम संस्कार के इरफान खान लॉकडाउन के कारण शामिल नहीं हो सके. उनके बड़ी भाई ने ही सभी तरह की रस्में अदा की. परिजनों ने बताया कि इरफान खान की माता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. इरफान का बचपन भी टोंक में ही बीता है.
गौरतलब है कि अभिनेता इरफान खान भी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं. साल 2017 जून में इरफान काम बीच में ही छोड़कर इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे. इरफान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीमारी की जानकारी दी थी. वह सोशल मीडिया पर ही अपनी तबीयत से जुड़े अपडेट फैंस को देते रहते हैं. पिछले साल विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी.
फिल्म कोरोना वायरस के चलते बड़े पर्दे पर लंबे समय तक नहीं टिक पाई. फिल्म को बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. फिल्म में इरफान के अलावा दीपक डोबरियाल, करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया और राधिका मदान ने मुख्य भूमिका निभाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










