Tamilrockers ने ऑनलाइन लीक की Angrezi Medium फुल मूवी, इरफान खान की फिल्म फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 1:47 PM
Angrezi Medium में इरफान और राधिका के अलावा करीना कपूर, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों ने काम किया है. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है.
इरफान खान (Irrfan Khan) और राधिका मदान (Radhika Madan) की फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) सिनेमाघरों में 13 मार्च को रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था. अब ये पूरी फिल्म को तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है. जिसके वजह से लोग इस फिल्म को फ्री में डाउनलोड कर रहे है. इससे पहले भी तमिलरॉकर्स ने विक्की कौशल की द हॉन्टेड शिप, आयुष्मान की शुभ मंगल ज्यादा सावधान, कार्तिक की लव आज कल और वरुण की स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्में भी लीक हो चुकी हैं.
Also Read: लॉकडाउन में पंचायत सीरीज से घर बैठे देखें गांव की जिंदगी
फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफान और राधिका के अलावा करीना कपूर, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों ने काम किया है. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. इसकी कहानी में पिता-बेटी की बॉन्डिंग दिखाई है. साथ ही यह भी दिखाया गया है कि एक पिता को अपनी बेटी के विदेश में पढ़ने के सपने को पूरा करने के दौरान बहुत सारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है. वहीं, अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है.
गौरतलब है कि इस फिल्म के रिलीज होने तक कोरोना वायरस की वजह से देश के कई राज्यों में सिनेमाघर बंद करने का ऐलान कर दिया गया था. इसके बावजूद दर्शक फिल्म ने कुछ ही स्क्रीन्स पर पहले ही दिन 4.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसके बाद हालात और बिगड़ने लगे, जिसकी वजह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भारी नुकसान झेलना पड़ा. हालांकि, फिल्म समीक्षकों से इसे काफी सरहाना हासिल हुई.
बता दें कि पाइरेटेड मूवीज की दुनिया में तमिलरॉकर्स एक बहुत ही प्रसिद्ध नाम है. इस साइट पर आना और तमिल फिल्में डाउनलोड करना बहुत ही आम बात है. ये पूरी तरह से फ्री मूवीज सीरीज डाउनलोडिंग साइट्स हैं. मतलब आपको मूवीज डाउनलोड करने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. सरकार द्वारा इस साइट पर कई बार प्रतिबंध भी लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










