Ira Khan ने बर्थडे पूल पार्टी की तसवीरें शेयर कर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब,फातिमा सना शेख के साथ आई नजर

आयरा खान ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. आयरा खान के लेटेस्ट फोटोज में वो बिकिनी पहने पूल में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग पोज दे रही है.
आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने हाल ही में अपना 25वां बर्थडे मनाया, जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुई. आयरा के बर्थडे पूल पार्टी में आमिर, उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, उनकी एक्स वाइफ किरण राव, आजाद औऱ नुपुर शिखरे शामिल हुए थे. हालांकि स्टारकिड बिकिनी पहनने की वजह से काफी ट्रोल हुई थी. आयरा ने लेटेस्ट तसवीरों से ट्रोलर्स को जवाब दिया है.
आयरा खान ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, अगर हर कोई मेरे पिछले जन्मदिन के फोटो डंप को ट्रोल और हेट करना पूरा कर चुके है, तो उनके लिए यहां कुछ और है. फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/Cdiuq2UtC5a/
आयरा खान के लेटेस्ट फोटोज में वो बिकिनी पहने पूल में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग पोज दे रही है. तसवीरों में वो दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते दिख रही है. एक फोटो में आयरा एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को उनके गाल पर किस करती दिख रही है. तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CdVgQm9NZrD/
आयरा खान की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक इंस्टा यूजर ने लिखा, हाहा उन सभी ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया है. एक यूजर ने लिखा, कैप्शन जबरदस्त है. एक और यूजर ने लिखा, क्या रिप्लाई है. एक और यूजर ने लिखा, यू गो गर्ल. बता दें कि कई यूजर्स फोटोज पर फायर इमोजी भी बना रहे है.
Also Read: बर्थडे पर बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुई थी आमिर खान की बेटी Ira Khan,सोना महापात्रा ने लगाई ट्रोलर्स को फटकार
गौरतलब है कि आयरा खान को सपोर्ट करते हुए सिंगर सोना महापात्रा ने पोस्ट लिखा था. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, वो 25 साल की है और आज सोच रखने वाली अडल्ट महिला है. ये उसकी पसंद है इसके लिए उसे अपने पिता या आपकी परमिशन की जरूरत नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




