TRP Report पर दिखा IPL का खुमार, अनुपमा को इस सीरियल से मिली कड़ी टक्कर, जानें किन शोज ने टॉप 5 में बनाई जगह

Updated:
विज्ञापन

trp report

TRP Report Week 16: 16वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली सामने आ गई है. इस हफ्ते झनक सीरियल ने रूपाली गांगुली के अनुपमा को कड़ी टक्कर दी है. इसके अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार में की लेटेस्ट स्टोरी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है.

विज्ञापन

TRP Report Week 16: टीआरपी रिपोर्ट का सीरियल के मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. यही रिपोर्ट कार्ड बताता है कि किस शो का लेटेस्ट ट्रैक काम कर रहा है और किन्हें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. अब BARC लिस्ट सामने आ गई है. आइये जानते हैं आपके फेवरेट सीरियल कैसे परफॉर्म कर रहे हैं. इस हफ्ते फिर से अनुपमा चार्ट पर राज कर रही है. हालांकि झनक ने शो को कड़ी टक्कर दी है. इसके अलावा ‘कुंडली भाग्य’ और ‘मंगल लक्ष्मी’ को भी टीआरपी चार्ट पर अच्छे नंबर मिले हैं. आइपीएल की वजह से रेटिंग में काफी गिरावट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन


अनुपमा
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा हमेशा की तरह टॉप पर है. सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. सभी जानना चाहते हैं कि क्या मान का पैचअप हो जाएगा या फिर अनुज अपनी बेटी के लिए श्रुति संग शादी रचाएगा. शो को 2.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या के लिए अनुपमा को अपने घर में रहने के लिए कहेगा अनुज, अब क्या करेगी श्रुति

anupama-final
Anupama


झनक
हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक ने इस हफ्ते दूसरा स्थान हासिल किया है. यह अनुपमा के बहुत करीब है. इस सीरियल का यूं टॉप पर आना ये बताता है कि दर्शकों को लेटेस्ट ट्रैक काफी पसंद आ रहे हैं. झनक के नए और सफल करियर की कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. शो को 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार परिवार को पचा चलेगी अभीरा-अरमान की शादी की सच्चाई, विद्दा खो देगी आपा

Jhanak


ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार में की क्या है रेटिंग
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस हफ्ते भी अच्छे नंबर नहीं मिल पाए. ऐसा लगता है कि अभीरा, अरमान और रूही का लव ट्राएंगल दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. वहीं दूसरी ओर, शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ के नंबर्स भी गिरे हैं. पिछले हफ्ते जहां शो दूसरे स्थान पर था, लेकिन अब तीसरे स्थान पर है. ईशान और सवी की लव स्टोरी आईपीएल के बुखार से नहीं बच सकी. ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार में दोनों को 1.9 रेटिंग मिली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh rishta kya kehlata hai

उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा हाल ही में शुरू हुई और यह पहले से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यह शो टीआरपी चार्ट में टॉप 5 में शामिल है. सचिन और सयाली की कहानी ने अच्छा काम किया है और कुछ ही हफ्तों में शो को टीआरपी चार्ट पर कुछ अद्भुत नंबर मिले हैं. शो को 1.5 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.


शिव शक्ति: त्याग तांडव और इमली
सुभा राजपूत और राम यशवर्धन स्टारर शिव शक्ति: तप त्याग तांडव बेस्ट पौराणिक शो में से एक रहा है. यह शो शुरू होने के बाद से ही टॉप 5 में शामिल रहा है. भगवान शिव की कहानी को जिस तरह से दिखाया गया है वह लोगों को पसंद आ रहा है. साईं केतन राव स्टारर इमली इस हफ्ते भी पांचवें स्थान पर है. कहानी में उतार-चढ़ाव ने अच्छा काम किया है. दोनों शो को 1.4 रेटिंग मिली है.

Also Read- TRP Report: इस नये सीरियल ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को छोड़ा पीछे, ‘अनुपमा’ फिर बना किंग मेकर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola