विक्की कौशल ने बेयर ग्रिल्स के साथ अंडरवॉटर एडवेंचर का लिया मजा, कहा- जिंदगी का सबसे यादगार पल...
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Nov 2022 11:00 AM
विक्की कौशल एडवेंचर शो इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्टर यहां अपने डर का सामना करते दिखेंगे. ये एपिसोड सोमवार, 21 नवंबर, रात 8 बजे डिस्कवरी चैनल इंडिया पर आप देख सकते है.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एडवेंचर रियलिटी शो, इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स (Into The Wild With Bear Grylls) के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाई देंगे. डिस्कवरी चैनल इंडिया के ऑफिशियल पेज ने शो का नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में विक्की कौशल को अंडरवॉटर तैरते देखा जा सकता है. वो खतरनाक स्टंट भी कर रहे है. विक्की ने डिस्कवरी चैनल इंडिया की पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए री-शेयर किया. उन्होंने इसे ‘याद रखने का अनुभव’ कहा.
प्रोमो में विक्की पानी के अंदर तैरते नजर आ रहे हैं. उन्होंने व्हेल, शार्क और मछलियों के साथ पानी के अंदर की लाइफ को खोजा. उन्होंने यह भी कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा करूंगा.” एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स पानी के अंदर उनके साथ थे. डिस्कवरी चैनल इंडिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हमारे देश के दिल की धड़कन अज्ञात पानी में एक साहसिक सवारी के लिए @beargrylls के साथ जंगली हो जाती है! डिस्कवरी चैनल इंडिया पर बेयर ग्रिल्स और विक्की कौशल के साथ इंटू द वाइल्ड देखें, प्रीमियर सोमवार, 21 नवंबर, रात 8 बजे…@ vickykaushal09.” वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, “वाह इसके लिए उत्साहित हैं !!”
https://www.instagram.com/reel/ClERwvnAAKY/? Also Read: विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन है एक दूसरे की पक्की ‘बहन’, यकीन नहीं होता तो देखें ये VIDEOइंस्टाग्राम स्टोरीज पर विक्की ने प्रोमो के साथ बेयर ग्रिल्स की पोस्ट शेयर की और लिखा, ”याद रखने का अनुभव…चीयर्स @beargrylls! उनका एपिसोड 21 नवंबर को डिस्कवरी चैनल इंडिया पर आएगा. इधर विक्की के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. उनके पास सारा अली खान के साथ निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. उनके पास भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ धर्मा प्रोडक्शन का गोविंदा नाम मेरा भी है. वह मेघना गुलजार की सैम बहादुर में सान्या मल्होत्राऔर फातिमा सना शेख के साथ भी दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










