Indian Idol 13 के इस कंटेस्टेंट को Instagram पर फॉलो करते हैं विराट कोहली,जानकर आयुष्मान खुराना हुए हैरान

Updated:
विज्ञापन
Indian Idol 13 के इस कंटेस्टेंट को Instagram पर फॉलो करते हैं विराट कोहली,जानकर आयुष्मान खुराना हुए हैरान

इंडियन आइडल 13 का नया प्रोमो वीडियो आया है. इसमें आयुष्मान खुराना कंटेस्टेंट ऋषि सिंह की तारीफ करते है. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. बता दें कि आयुष्मान शो में ‘एन एक्शन हीरो’ को प्रमोट करने आएंगे.

विज्ञापन

Indian Idol 13: इंडियन आइडल 13 में हर हफ्ते बॉलीवुड सेलेब्स अपनी मूवी को प्रमोट करने आते है. पिछले हफ्ते फिल्म आशिकी फेम राहुल रॉय, अनु अग्रवाल, दीपक तिजोरी और कुमार सानू ने शो में चार चांद लगाया था. इस अपकमिंग हफ्ते में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो एक कंटेस्टेंट की तारीफ करते दिख रहे है.

सोनी टीवी ने इंडियन आइडल 13 लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. इसमें आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत शो में एंट्री लेते हैं. आयुष्मान कहते है, यहां के सारे कंटेस्टेंट काफी लोकप्रिय हो गए है. ऋषि को तो इंस्टाग्राम पर विराट कोहली फॉलो करते है. एक्टर ऋषि से कहते है, कैसे कर लेते हो यार. मैं एक्शन हीरो बन चुका हूं, लेकिन वो मुझे अभी तक फॉलो नहीं करते. अनुष्का फॉलो करती होगी, विराट नहीं करते.

वीडियो में ऋषि सिंह का परफॉर्मेंस देखकर आयुष्मान खुराना काफी इंप्रेस हो गए. उसका गाना सुनने के बाद वो कहते है, विराट कोहली क्यों फॉलो करते हैं तुम्हें. अब मैं जान गया हूं. मैं तुम्हारा फैन हो चुका हूं, अब मैं भी तुम्हें आज से फॉलो करूंगा. इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जीतेगा तो ऋषि सिंह ही. एक अन्य यूजर ने लिखा, फ्यूचर का अरिजीत सिंह.

Also Read: Indian Idol 13: शो इंडियन आइडल पर फूटा ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल का गुस्सा! ये है वजह

पिछले हफ्ते इंडियन आइडल 13 में फिल्म आशिकी को लेकर स्पेशल एपिसोड किया गया. शो में राहुल रॉय, अनु अग्रवाल, दीपिका तिजोरी और सिंगर कुमार सानू आए थे. शो में एक्ट्रेस को काफी कम दिखाया गया. जिसके बाद इसपर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, शो में वो सभी प्रतिभाशाली गायकों से मिली और सबसे बातें भी की. लेकिन ये एपिसोड में नहीं दिखाया गया.

आयुष्मान खुराना के फिल्मों की बात करें तो उनकी एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला गाना जेड़ा नशा हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ नोरा फतेही दिखी थी. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसन्द किया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola