Imlie: इमली और आर्यन ने डेटिंग की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ लेटेस्ट प्रोमो

सीरियल इमली लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाये हुए हैं. इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो में इमली और आर्यन की रोमांटिक केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जा रहा है.
सीरियल इमली (Imlie) लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाये हुए हैं. इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो में इमली और आर्यन की रोमांटिक केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जा रहा है. शो का ट्रैक इनदिनों नर्मदा के इर्द गिर्द घूम रहा है. वो इमली और आर्यन के रिश्ते के खिलाफ हो गई हैं. वो इमली को अपनी नौकरी या आर्यन को छोड़ने का अल्टीमेटम देती है. लेकिन आर्यन अपनी मां के खिलाफ जाता है और इमली को सपोर्ट करता है. वहीं दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा है.
अब एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें फहमान और सुंबुल को मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने “आई लव यू” पर डांस करते हुए देखा जा सकता है और उनकी केमिस्ट्री बेहद सिजलिंग लग रही है. उनकी परफॉरमेंस के बाद अर्जुन बिजलानी ने फहमान और सुंबुल से पूछा कि, क्या ये जो ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री है वो ऑफस्क्रीन में आपलोग थोड़ा-थोड़ा करीब आ रहे हैं क्या? इसपर दोनों का रिएक्शन देखने लायक है. दोनों एकदूसरे से शरमाते नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Ce-2DkbAFG-/
प्रशंसकों ने पहले ही कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है क्योंकि उनकी केमिस्ट्री इतनी रीयल लग रही है. खैर, इसमें कोई संदेह नहीं है कि फहमान और सुंबुल ने एकदूसरे के साथ एक बेहतरीन केमिस्ट्री साझा करते हैं जिसपर फैंस भी दिल हार बैठे हैं. दर्शकों ने उन्हें आईकॉनिक ऑन स्क्रीन कपल्स में से एक माना है. दर्शकों ने उन्हें स्क्रीन पर सबसे प्रतिष्ठित जोड़ों में से एक के रूप में टैग किया है.
इमली के आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, इमली प्रेग्नेंट हो जाएगी और तभी माधव और ज्योति अपनी चाल चलेंगे और आर्यन की रिपोर्ट को बदल देंगे जिसमें लिखा गया है कि वो कभी पिता नहीं बन सकता. यहीं से इमली और आर्यन का रिश्ता खत्म हो जाएगा.
Also Read: The Archies की शूटिंग पूरी कर ऊटी से लौटी सुहाना खान, ये स्टार्स भी हुए स्पॉट, VIDEO
बता दें कि स्टार प्लस पर प्रसारित होनेवाला शो इमली दर्शकों को पसंदीदा शो है. इसमें सुंबुल तौकीर खान, फहमान खान, मयूरी देशमुख मुख्य भूमिका निभाती हैं. यह बंगाली सीरीज इष्टी कुटुम का एक रूपांतरण है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




