ePaper

The Archies की शूटिंग पूरी कर ऊटी से लौटी सुहाना खान, ये स्टार्स भी हुए स्पॉट, VIDEO

Updated at : 20 Jun 2022 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
The Archies की शूटिंग पूरी कर ऊटी से लौटी सुहाना खान, ये स्टार्स भी हुए स्पॉट, VIDEO

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने द आर्चीज से सिने पर्दे पर डेब्यू कर लिया है. हाल ही में सुहाना, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा आर्चीज के बाकी कलाकार फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद मुंबई लौट आए हैं.

विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने द आर्चीज (The Archies) से सिने पर्दे पर डेब्यू कर लिया है. हाल ही में सुहाना, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा आर्चीज के बाकी कलाकार फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद मुंबई लौट आए हैं. आर्चीज की टीम ऊटी में शूटिंग कर रही थी. रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री करते ही पैपराजी ने घेर लिया. उनका वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सुहाना खान

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें सुहाना खान को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया. फोटोग्राफर्स लगातार उनकी तसवीरें क्लिक कर रहे थे. सुहाना ने ब्लैकर कलर फुल स्लीव्स की टी-शर्ट और मैचिंग पैंट का चुना. उन्होंने पिंक कलर का मास्क, व्हाइट स्नीकर्स और पिंक कलर का हैंडबैग थामा था. तसवीरें खिंचवाते हुए सुहाना पार्किंग की ओर बढ़ गईं.

https://www.instagram.com/p/Ce_IdiMq95l/
सुहाना को देखकर फैंस ने जताई चिंता

सुहाना के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वाकई आप क्यूट हो. एक और यूजर ने लिखा, सुहाना थोड़ी अपसेट लग रही हैं. एक यूजर ने लिखा, जाने दो यार उसको क्यों नर्वस कर रहे हो. वहीं कुछ ने उनकी हेयरस्टाइल को लेकर परेशानी जताते हुए कहा, आप पर लंबे बाल अच्छे लगते थे आपने क्यों बाल कटा दिये. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी दिखे

वहीं एक अन्य क्लिप में अगस्त्य नंदा को अपने दोस्त के साथ मुंबई पहुंचते देखा गया. उनकी बहन नव्या नंदा को भी एयरपोर्ट पर देखा गया क्योंकि वह उन्हें रिसीव करने गई थीं. टर्मिनल से बाहर निकलते ही दोनों ने एकदूसरे को गले लगाया. अगस्त्य को मजाक में नव्या को अपनी ओर खींचते हुए भी देखा गया. ऊटी से लौटते वक्त खुशी कपूर को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान वह नव्या से भी मिलीं और उन्होंने कुछ मिनटों तक बात की. ख़ुशी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/Ce_JHJaKUl6/
Also Read: नीतू कपूर ने कार की छत पर चढ़कर किया ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ गाने पर शानदार डांस, देखें VIDEO
शाहरुख खान ने दी थी ये सलाह

शाहरुख ने बेटी सुहाना को डेब्यू के लिए सलाह देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था, ” सुहाना खान आप हमेशा याद रखिए कि आप कभी पूरी तरह से निपुण नहीं हो सकते. लेकिन, आप अपने स्वाभाविक काम और अभिनय के जरिए निपुणता के नजदीक पहुंच सकते हैं. एक कलाकार के रूप में हमेशा विनम्र और दयालु बने रहो और अपना काम करो.”

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola