कोई 2 तो कोई 6 महीने में बंद हुआ सीरियल, खराब TRP ने बिगाड़ा सारा खेल, देखें किन शोज का है नाम शामिल

Updated:
विज्ञापन
serials off air

serials off air

साल 2024 में कई सीरियल्स पर ताला लग गया. इन शोज की कम टीआरपी की वजह से मेकर्स ने उन्हें बंद करने का फैसला ले लिया. लिस्ट में इमली, बातें कुछ अनकही सी शामिल है.

विज्ञापन

साल 2024 में कई सीरियल्स पर ताला लग गया. इन शोज की कम टीआरपी की वजह से मेकर्स ने उन्हें बंद करने का फैसला ले लिया. लिस्ट में इमली, बातें कुछ अनकही सी शामिल है.

imliee
Imliee

गुल खान द्वारा निर्मित इमली साल 2020 में शुरू हुआ. जल्द ही ये दर्शकों को पसंद आने लगा और इसमें सुम्बुल तौकीर, गश्मीर महाजनी और मयूरी देशमुख लीड रोल में थे. इसके बाद शो में लीप आया और उसके बाद भी शो को दर्शकों ने पसंद किया. हालांकि कुछ महीनों में शो टीआरपी बटोरने में नाकाम रहा और अब ये बंद हो गया.

aankh micholi
Aankh micholi

दीपिका सिंह अभिनीत शो दीया और बाती हम का सीक्वल आंख मिचोली 24 जनवरी को शुरू हुआ था. हालांकि शो दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रहा. ये शो अप्रैल में खत्म हो गया.

Qayamat se qayamat tak

करम राजपाल और तृप्ति मिश्रा का शो कयामत से कयामत तक इस साल के शुरूआत में शुरू हुआ था. हालांकि 24 मई 2024 को शो बंद हो गया. अलग कहानी के बावजूद ये दर्शकों को लुभा नहीं पाया.

baatein kuch ankahee si
Baatein kuch ankahee si

राजन शाही द्वारा निर्मित सीरियल ‘बातें कुछ अनकही सी’ 21 अगस्त, 2023 को शुरू हुआ था. इसमें मोहित मलिक और सायली सालुंखे ने लीड रोल निभाया था. शो ने शानदार शुरुआत की. हालांकि शो लगातार टीआरपी बटोरने में नाकाम रहा. शो 11 मार्च 2024 को बंद हो गया.

Ikk Kudi Punjab Di
Ikk kudi punjab di

सीरियल एक कुड़ी पंजाब दी पिछले साल नवंबर में हुआ था. सीरियल में अविनेश रेखी और तनीषा मेहता ने काम किया था. सीरियल सिर्फ 6 महीना चला था और फिर ये बंद हो गया.

Pracchand Ashoka
Pracchand ashoka

प्रचंड अशोका ने मल्लिका सिंह और अदनान खान ने लीड रोल प्ले किया था. शो 6 फरवरी 2024 को टीवी पर शुरू हुआ और दो महीने में ही बंद हो गया. शो में अदनान अशोक और मल्लिका राजकुमारी करुवाकी के किरदार में दिखी थी.

Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai
Kuch reet jagat ki aisi hai off air

मीरा देवस्थले का सीरियल कुछ रीत जगत की ऐसी है दो महीने में ही बंद हो गया. शो में दहेज की कहानी दिकाई गई थी. अलग कहानी होने के बाद भी सीरियल दर्शकों का दिल जीत नहीं पाया.

Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai Off Air: बीच में ही ऑफ एयर होने जा रहा सीरियल, इस एक्ट्रेस ने किया कंफर्म

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola