क्या जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे ऋतिक रोशन-सबा आजाद, पोस्ट शेयर कर दिया हिंट…

Updated:
विज्ञापन
क्या जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे ऋतिक रोशन-सबा आजाद, पोस्ट शेयर कर दिया हिंट…

Hrithik Roshan And Saba Azad Marriage: Hrithik Roshan And Saba Azad Marriage: ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है. आए दिन यह जोड़ा किसी पब्लिक पार्टी या इवेंट में एक साथ नजर आता रहता है.

विज्ञापन

Hrithik Roshan And Saba Azad Marriage: ऋतिक रोशन और सबा आजाद अकसर अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं. यह कपल आए दिन रोमांटिक डिनर डेट, बॉलीवुड पार्टी या आउटिंग में अपनी मौजूदगी से फैंस का ध्यान खींचता रहता है. ऐसे में अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है. बहुत जल्द ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिश्ते को एक अलग मुकाम पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

रिंग फ्लॉन्ट कर दिया हिंट

दरअसल, गुरुवार को सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें वह अपने रिंग फिंगर में एक मेटालिक रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं. इस पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘रिवीलिंग सून’, जिसपर बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘इंतजार नहीं कर सकता’. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक महौल बन गया है. हर जगह सिर्फ इनकी शादी के ही चर्चे हो रहे हैं.हालांकि, इस बात की अभी दोनों सेलब्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. यह पोस्ट किसी अपकमिंग इवेंट या प्रोजेक्ट के लिए भी हो सकता है.

Also Read- Hrithik Roshan ने रिजेक्ट की ये 7 फिल्में… जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर, लिस्ट में शाहरुख खान की मूवी भी शामिल

Also Read- Saba Azad के साथ रिलेशनशिप में हैं ऋतिक रोशन? जानें ‘अन्दर की बात’

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की पहली मुलाकात

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की पहली मुलाकात एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी. इस मीटिंग के बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. कई समय तक चोरी-छुपके एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने कुछ वक्त पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. और अब अब जल्द ही वह अपने रिश्ते को अलग स्तर पर ले जा सकते हैं. ऋतिक रोशन ने साल 2014 में अपनी पहली पत्नी सुजैन खान से तलाक ले लिया था. वहीं, अब सुजैन खान भी अर्सलान गोनी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रही हैं. कई बार तो यह चारों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते भी स्पॉट हो चुके हैं.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola