Hrithik Roshan ने रिजेक्ट की ये 7 फिल्में… जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर, लिस्ट में शाहरुख खान की मूवी भी शामिल

Updated:
विज्ञापन
Hrithik Roshan on rejecting Dil Chahta Hai and 3 Idiots

Hrithik Roshan on rejecting Dil Chahta Hai and 3 Idiots

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने- माने सितारों में से एक हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म फाइटर का टीजर जारी किया गया है. यूं तो एक्टर ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं, लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने ऐसी कई मूवीज रिजेक्ट की है, जो बाद में ब्लॉकबस्टर बनी. चलिए आपको बताते है वो फिल्मों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लगान’ जो आज भी देश विदेश में जानी जाती है. ये फिल्म आमिर खान से पहले ऋतिक रोशन को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था. ये फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी.

undefined

ऋतिक रोशन को फिल्म रंग दे बसंती में ‘करण सिंघानिया’ का रोल आफर हुआ था. उनके द्वारा इस ऑफर को ठुकराने के बाद ये रोल सिद्धार्थ ने किया.

undefined

लगान के बाद आशुतोष गोवारिकर ने ऋतिक को अपनी फिल्म ‘स्वदेश’ के लिए भी अप्रोच किया था, लेकिन ऋतिक ने दोबारा उनके ऑफर को ठुकरा दिया था.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फराह खान ने ऋतिक को फिल्म मैं हूं ना में शाहरुख खान के छोटे भाई के रोल में कास्ट करना चाहती थी, लेकिन ऋतिक कभी भी एक सपोर्टिंग रोल में नहीं दिखना चाहते थे. इसलिए उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था.

undefined

बॉलीवुड के साथ साथ ऋतिक को हॉलीवुड से भी कई ऑफर्स मिले, जिनमें से एक थी मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘द पिंक पैंथर’ की सीक्वल. ऋतिक ने इस रोल को ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें ये रोल उनके एक्सपेक्टेशंस के हिसाब का नहीं लगा.

undefined

ऋतिक को उनके जिगरी दोस्त फरहान अख्तर द्वारा उनकी फिल्म दिल चाहता है में ‘सीड’ का रोल ऑफर हुआ था. एक्टर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया, जिसकी वजह उन्होंने नही बताई थी.

undefined

ये सुनकर हमें भी हैरानी हुई थी, लेकिन हां ये सच है. हो सकता था की हम बाहुबली के तौर पर प्रभास की जगह ऋतिक को देखते, लेकिन एक्टर ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था.

undefined

रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक के लिए ऋतिक को कास्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने उस फिल्म को ना कर दी. उसके बाद ये फिल्म स्थगित कर दी गई. हालांकि एक्सपर्ट्स ये अनुमान लगाते हैं की ये फिल्म जब भी बनेगी तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी.

undefined

इस फिल्म में ऋतिक और करीना कपूर को लीड रोल में अनाउंस किया गया था, लेकिन ऋतिक ने इस फिल्म से वॉक आउट किया जिसके बाद करीना ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया, जिसके बाद इस फिल्म को स्थगित कर दिया गया था .

Also Read: Fighter Teaser Twitter Review: रोंगटे खड़े कर देगा फाइटर का टीजर, स्क्वाड्रन लीडर के रोल में जचे ऋतिक-दीपिका
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola