ePaper

'ब्लैक पैंथर' स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 की उम्र में निधन, 4 साल से कैंसर से लड़ रहे थे एक्टर

Updated at : 29 Aug 2020 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
'ब्लैक पैंथर' स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 की उम्र में निधन, 4 साल से कैंसर से लड़ रहे थे एक्टर

Chadwick Boseman Dies Of Cancer : हॉलीवुड स्टार चैडविक बॉसमैन (Chadwick Boseman) का निधन हो गया. चैडविक 43 साल के थे. मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ (Black Panther) में मुख्य भूमिका निभाने वाले चैडविक पिछले 4 साल से कोलोन कैंसर से पीड़ित थे. उनका निधन लॉस एंजलिस में उनके घर पर हुआ. वहीं, इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

न्यूज एजेंसी एएफबी के मुताबिक, चैडविक के प्रतिनिधि ने बताया कि एक्टर की पत्नी और परिवार अंतिम समय में उनके साथ थे. चैडविक बॉसमैन की मौत पर उनके परिवार की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है. इस स्टेटमेंट में लिखा है, एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया.’

परिवार ने बताया कि चैडविक ने बीते 4 सालों में कई फिल्मों की शूटिंग की. ये सब उनकी कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बीच होती रहीं. परिवार ने कहा कि ब्लैक पैंथर फिल्म में सम्राट टि-चाला का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी.

Also Read: कंगना ने रिया के इंटरव्यू पर दिया ये रिएक्शन, बोलीं- ये स्क्रिप्ट कौन लेकर आया महेश भट्ट या जावेद अख्तर?

बता दें कि 2018 में आई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में टि-चाला/ब्लैक पैंथर का किरदार निभाया था. यह मूवी सुपरहिट रही थी औऱ लोगों ने इस किरदार के रूप में चैडविक को खूब पसन्द किया था. वहीं, चैडविक की आखिरी फिल्म ‘Da 5 Bloods’ इसी साल रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola