#BlackPanther: ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनी रूथ ई कार्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2019 9:20 AM
लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रूथ ई कार्टर को ‘सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन’ के लिए ऑस्कर मिला है और वह इस श्रेणी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं. ‘मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स फिल्म’ स्टूडियो का यह पहला ऑस्कर है. पुरस्कार की घोषणा के तुरंत बाद ही इस स्टूडियो के […]
लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रूथ ई कार्टर को ‘सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन’ के लिए ऑस्कर मिला है और वह इस श्रेणी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं. ‘मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स फिल्म’ स्टूडियो का यह पहला ऑस्कर है. पुरस्कार की घोषणा के तुरंत बाद ही इस स्टूडियो के लिए एक और बड़ी खबर आई.
प्रोडक्शन डिजाइन की श्रेणी में हना बैचलर को पुरस्कार दिया गया. ‘ब्लैक पैंथर’ में काल्पनिक राष्ट्र वकांडा को सिल्वर स्क्रीन पर शानदार रूप से उतारने कि लिए बैचलर को यह पुरस्कार दिया गया.
कार्टर ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा, ‘मार्वल ने भले ही पहले अश्वेत सुपरहीरो की रचना की हो लेकिन कॉस्ट्यूम डिजाइन के जरिए हमने इसे एक अफ्रीकी राजा के रूप में बदल दिया. और इस फिल्म के लिए कपड़े डिजाइन करना मेरे लिए सम्मान की बात है. शुक्रिया अकादमी. अफ्रीकी राजशाही को सम्मानित करने के लिए शुक्रिया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










