COVID-19: हॉलीवुड पहुंचा कोरोना वायरस, एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी भी आये कोरोना वायरस के चपेट में

Updated:
विज्ञापन
COVID-19: हॉलीवुड पहुंचा कोरोना वायरस, एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी भी आये कोरोना वायरस के चपेट में

Coronavirus In Hollywod- कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ रही है. अब इसकी चपेट में सेलेब्स भी आ रहे है. हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

विज्ञापन

Coronavirus In Hollywod: कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ रही है. अब इसकी चपेट में सेलेब्स भी आ रहे है. हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स (Tom Hanks) और उनकी पत्नी रीटा विल्सन (Rita Wilson) को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसकी जानकारी टॉम ने टि्वटर के जरिए दी.

टॉम हैंक्स ने अपने ट्वीट में बताया, ‘हेलो दोस्तो, ‘मैं और मेरी पत्नी रिटा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं. हम लोगों को थोड़ी थकान महसूस हो रही थी, हमें कुछ जुकाम जैसा था और बदन में दर्द था, रीटा को कुछ कंपकंपी हो रही थी और कुछ बुखार भी था. जैसा कि इस समय एहतियाद बरतने का वक्त है, हम लोगों ने कोरोना वायरस के लिए टेस्ट कराया, जिसमें हमें पॉजिटिव पाया गया है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘खैर, अब हम आगे क्या करें? डॉक्टरों के लिए नियम-कायदे हैं जिन्हें उन्हें फॉलो करना होता है. हमारा इलाज किया जाएगा और अकेले में पूरी तरह से निगाह में रखा जाएगा जब तक कि लोगों के लिए यह ठीक नहीं होगा. अभी इस बारे में और कुछ नहीं कहना है. हम अपने बारे में आपको अपडेट देते रहेंगे. अपना ख्याल रखें. हैंक्स.’

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है. वायरस ने अभी तक 4200 से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली है और एक लाख 25 हजार से भी ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो गये हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola