Hina Khan Photos: हिना खान ने रेड आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, 2022 का किया खास तरीके से स्वागत

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रेड आउटफिट में अपनी नयी फोटो शेयर की हैं. तसवीरों में उनका स्वैग देखने लायक है. अपनी फोटोज से वो सोशल मीडिया पर कहर ढा रही है.

टीवी एक्ट्रेस हिना खान फैशन के मामले में काफी स्टाइलिश हैं. हिना हर आउटफिट को बखूबी कैरी करती है. अलग- अलग ड्रेस में वो एक्सपेरिमेंट करने से भी हिचकिचाती नहीं है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो रेड आउटफिट में कहर ढा रही है. उनकी तसवीरें देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे.

हिना खान ने रेड स्वेटर उसके ऊपर लाल जैकेट पहना हुआ है. इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लू जींस को पेयर अप किया है. व्हाइट शूज के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है. बालों को स्टाइलिश तरीके से हिना ने बांधा हुआ है औऱ ग्लासेस लगाया हुआ है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गले में गोल्डन चेन पहना है.

हिना खान का ये स्वैग अंदाज जबरदस्त है. फैंस फोटोज से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे है. न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक्ट्रेस का यू कूल फोटोशूट काफी शानदार है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, रेड. लोडेड विथ एक्शन. शुरुआत करते है. 2022 का स्वागत है. तसवीरों पर फैंस कमेंट कर रहे है.

हिना खान की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आपका नया साल शुभ हो. दूसरे यूजर ने लिखा, आपका विंटर लुक काफी खूबसूरत है. दूसरे यूजर ने लिखा, हाय, आपको सबसे सुन्दर है. एक औऱ यूजर ने लिखा, क्या खूब लगती हो. एक और ने लिखा, आप हर ड्रेस में स्टनिंग लगती है. कई यूजर्स ने उन्हें नया साल की बधाई दी.

हिना खान का विंटर लुक काफी शानदार हैं. एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ न्यूयॉर्क गई हैं. दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में है. हिना औऱ रॉकी एक दूसरे से बहुत प्यार करते है. वहीं, कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस का नया गाना मोहब्बत है रिलीज हुआ था. गाने में उनके बीच की केमेस्ट्री देखने लायक थी. इस गाने पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार बरसाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




