Hina Khan को कैंसर से लड़ने में इस महिला ने किया इंस्पायर, आप भी देखें VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Oct 2024 12:26 PM

विज्ञापन

Hina Khan Net Worth

Hina Khan Video: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली हिना खान फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया. जिसमें उनके साथ एक महिला दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

Hina Khan Video: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान अपने स्ट्रगल और जीत को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर बज क्रिएट करती हैं. फिलहाल उनकी कीमोथेरेपी चल रही है, जिसके कारण एक्ट्रेस को कई दुख और तकलीफों से गुजरवा पड़ रहा है. अब एक्ट्रेस ने उस शख्स से फैंस को रूबरू करवाया है, जिन्होंने उन्हें कैंसर से लड़ने की ताकत दी. फिलहाल हिना गोवा में घूम रही है और वहां उनकी मुलाकात देवी नाम की एक लेडी से हुई. क्लिप में, दोनों बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और वो महिला उन्हें दुआं दे रही हैं. वीडियो में देवी को यह कहते हुए सुना जाता है, “हमेशा आपके लिए दुआ है. आपको कुछ नहीं होगा. आप सही सलामत रहेंगी. यही भगवान से दुआ है. हमेशा मैं आपके साथ हूं.” देवी की तारीफ करते हुए, हिना ने लिखा, “देवी से मिलें… उन लोगों की सीरीज में एक और जुड़ाव जिन्होंने मुझे प्रेरित किया. हम हर दिन गोवा में समुद्र तट पर मिलते थे और हम इतने मिलनसार हो गए कि हम अपनी कहानियां बिना किसी फिल्टर के शेयर करते थे. उनकी सच्ची उदारता और स्नेह बिना किसी स्वार्थ के हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी, आपकी सभी दुआओं और आशीर्वादों के लिए धन्यवाद, देवी.” फिलहाल, हिना की कीमोथेरेपी खत्म होने वाली है.

Read Also- Hina Khan Health Update: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान की झड़ गई हैं आइब्रो और आंखों की पलकें, बोलीं-ये मेरी आखिरी…

Read Also- Adah Sharma:हिना खान को शो में रिप्लेस करने पर अदा शर्मा ने दी सफाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola