Hina Khan Photos : शाहीर शेख की बांहों में दिखी हिना खान, रोमांटिक तसवीरें वायरल, फैंस बोले- रॉकी कहां गया?

Updated:
विज्ञापन

छोटे पर्दे की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान की रोमांटिक फोटोज एक्टर शाहीर शेख के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तसवीरों में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसन्द आ रही है.

विज्ञापन
undefined

टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस एक्ट्रेस हिना खान ने लेटेस्ट तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. हिना की ये फोटो काफी खूबसूरत है और उनके साथ टीवी एक्टर शाहीर शेख नजर आ रहे है. फोटोज में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे है. नागिन एक्ट्रेस शाहीर की बाहों में दिख रही है औऱ दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है.

विज्ञापन
undefined

हिना खान और शाहीर शेख की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसन्द आ रही है. येलो क्रॉप टॉप और ब्लू जींस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है. शाहीर उन्हें बड़े प्यार से देख रहे है और उन्होंने ग्लासेस लगा रखा है. पीछे का व्यू भी काफी अच्छा लग रहा है. डूबता सूरज और दोनों की ये फोटो फैंस को दीवाना बना रहा है.

undefined

हिना ने इन फोटोज को शेयर करते हुए ने लिखा है, ‘#ShaHina ???? Merry Christmas ???? #FriendsForever #MohabbatHai.’ तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. एक यूजर ने लिखा, क्या माजरा है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, अब कौन सा नया प्रोजेक्ट है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में जबरदस्त लगते है. एक यूजर ने लिखा, रॉकी कहां गया. बता दें कि रॉकी, हिना के बॉयफ्रेंड है.

undefined

कुछ समय पहले ही हिना और शाहीर का गाना ‘मोहब्बत है’ रिलीज हुआ था. सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था. इसके अलावा दोनों बारिश बन जाना सॉन्ग में साथ में काम कर चुके है. इस गाने ने यू- ट्यूब पर अपने 400 मिलियन व्यूज पूरे किए है. फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसन्द आते है.

undefined

हिना और शाहीर शेख साथ में कई रील्स वीडियो बनाते रहते हैं. पिछले दिनों ही दोनों ने फेमस गाने ‘छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा’ पर वीडियो बनाया था. पर्पल सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखी थी. दोनों रेट्रो स्टाइल में नजर आए थे. एक्ट्रेस की अदाएं और शाहीर के एक्सप्रेशन्स देखने लायक थे. वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हुआ था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola