ePaper

हिना खान ने अपने हुस्न से लूट ली महफिल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं एक्ट्रेस की ये खूबसूरत तसवीरें...

Updated at : 22 Dec 2021 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
हिना खान ने अपने हुस्न से लूट ली महफिल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं एक्ट्रेस की ये खूबसूरत तसवीरें...

टीवी एक्ट्रेस हिना खान हमेशा ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें फैंस उनकी सादगी पर मर मिटे हैं.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस हिना खान हमेशा ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें फैंस उनकी सादगी पर मर मिटे हैं. हिना खान इन तसवीरों में व्हाइट और गोल्डन लहंगे में बेहद हसीन दिख रही हैं. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

undefined

इन तसवीरों में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने व्हाइट रीगल कुर्ती, लहंगा और मैचिंग दुपट्टे से अपने लुक को कंप्लीट किया है. सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सोनाली जैन ने हिना के खूबसूरत लुक को कस्टमाइज किया. हिना खान माथे पर मांग टीका, कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां पहने नजर आ रहीं हैं. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

undefined

हिना खान की तसवीर पर कमेंट करते हुए लिखा, बेस्ट स्टाइल. एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, दी आप हमेशा हर स्टाइल में क्यूट लगती हो. उनकी तसवीरों पर दिल और आग वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, तेरी हर अदा पर मर मिटे हम. एक यूजर ने लिखा, आपसे मैं नजरें हटा नहीं पा रहा हूं.

undefined

बता दें कि, हिना खान टीवी इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने सबसे लंबे समय से चलनेवाले शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अक्षरा के किरदार से खासा लोकप्रियता हासिल की. इस शो के बाद उनकी फैन फॉलोविंग में इजाफा हुआ है.

undefined

ईटाइम्स से बात करते हुए हिना खान ने खुलासा किया कि वह एक ब्रेक लेना चाहती थी. इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया. हिना खान ने कहा, “जब मैंने ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ा तो मेरे दिमाग में कुछ भी नहीं था. मैंने कभी इमेज को बदलने या दुनिया को कुछ भी साबित करने के बारे में नहीं सोचा था. शो छोड़ने को लेकर मेरे मन में ऐसा कुछ नहीं था. मेरा अभी-अभी शो हुआ था और मैं एक ब्रेक लेना चाहता था. इतना ही.”

undefined

गौरतलब है कि, साल 2019 में हिना खान को टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी थी. टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola