ePaper

Sapna Choudhary का गाना 'झुमके' जमकर हो रहा वायरल, हरियाणवी डांसर की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Updated at : 20 Jul 2022 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Sapna Choudhary का गाना 'झुमके' जमकर हो रहा वायरल, हरियाणवी डांसर की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

सपना चौधरी अपने लेटेस्ट सॉन्ग की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनका नया गाना झुमके सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने लेटेस्ट सॉन्ग की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनका नया गाना झुमके (Jhumke) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ महीन पहले ही यह गाना रिलीज हुआ था जो अब भी ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में सपना चौधरी और विवेक राघव नजर आ रहे हैं. इस सॉन्ग को यूके हरियाणवी ने गाया है. इस गाने के लिरिक्स मोहित मजरिया ने लिखे हैं. सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. फैंस उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं और कमेंट के जरिए उनपर प्यार बरसाते हैं. बता दें कि सपना चौधरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वीर साहू संग शादी की है. दोनों का एक बेटा है जिसकी हाल ही में तस्वीरें सामने आई थी. बता दें कि वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं. वह हरियाणा की कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं. वह हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं और उन्‍हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है. सपना और वीर साहू को कई बार एक साथ स्टेज शो करते देखा जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola