ePaper

कॉकटेल पार्टी में हरमन बावेजा ने मंगेतर साशा के साथ जमकर की मस्ती, कल होनेवाली है शादी

Updated at : 20 Mar 2021 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
कॉकटेल पार्टी में हरमन बावेजा ने मंगेतर साशा के साथ जमकर की मस्ती, कल होनेवाली है शादी

Harman Baweja cocktail party : पिछले साल 2020 के आखिरी महीने में हरमन बावेजा (Harman Baweaja) ने अचानक से सगाई करके सबको चौंका दिया था. हरमन ने न्यूट्रिशियन कोच साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) से सगाई की थी. उनकी सगाई की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब एक्टर कल यानि 21 मार्च को साशा संग शादी करने जा रहे है. अब उनकी कॉकटेल पार्टी की तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Harman Baweja cocktail party: पिछले साल 2020 के आखिरी महीने में हरमन बावेजा (Harman Baweaja) ने अचानक से सगाई करके सबको चौंका दिया था. हरमन ने न्यूट्रिशियन कोच साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) से सगाई की थी. उनकी सगाई की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब एक्टर कल यानि 21 मार्च को साशा संग शादी करने जा रहे है. अब उनकी कॉकटेल पार्टी की तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

जाने-माने पैपराजी विरल भायानी ने अपने इंस्टाग्राम पर हरमन बावेजा के कॉकटेल पार्टी की एक फोटो शेयर की है. इस तसवीर में हरमन की मंगेतर साशा रामचंदानी भी दिख रही है. वहीं, एक्टर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CMoHNvZHyqI/

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमन मंगेतर साशा रामचंदानी से कोलकाता में 21 मार्च 2021 को शादी करने वाले है. दोनों की शादी में 50-70 लोगों को बुलाया जाएगा. यह एक निजी समारोह होगा. शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ही लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

Also Read: इस कोरियोग्राफर ने टाइगर श्रॉफ को डांस में दी जबरदस्त टक्कर, VIDEO में देखें कौन पड़ा किस पर भारी

गौरतलब है कि हरमन की सगाई की खबर एक्टर की बहन रोवेना ने सोशल मीडिया पर दोनों की रोका सेरेमनी की तसवीरें शेयर की दी थी. रोवेना ने लिखा था, “साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है. जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम तुमसे प्यार करते हैं.”

बता दें कि गौरतलब है हरमन बावेजा ने अभिनय करना छोड़ दिया है और उन्होंने इंडियन पोकर लीग में पैसे लगाए हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने एक पोकर टीम भी खरीदी है. जबकि साशा एक हेल्थ कोच हैं. बता दें कि हरमन ने 2008 में ‘लव स्टोरी 2050’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनके अपोजिट नजर आई थीं. इसके बाद उनकी ‘विक्ट्री’, ‘वाट्स योर राशि’ और ‘ढिशक्याऊं’ जैसी फिल्‍में रिलीज हुई, लेकिन ये फिल्‍में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. वह रोमांटिक कॉमेडी ‘व्‍हाट्स योर राशि’? में काम किया था. प्रियंका चोपड़ा ने अलग-अलग 12 किरदार निभाये थे. फिल्‍म को मिक्‍स रिस्‍पांस मिला था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola