ePaper

इस कोरियोग्राफर ने टाइगर श्रॉफ को डांस में दी जबरदस्त टक्कर, VIDEO में देखें कौन पड़ा किस पर भारी

Updated at : 20 Mar 2021 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
इस कोरियोग्राफर ने टाइगर श्रॉफ को डांस में दी जबरदस्त टक्कर, VIDEO में देखें कौन पड़ा किस पर भारी

Tiger Shroff Dance video : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने शानदार डांस और एक्शन के लिए बहुत ही मशहूर हैं.जब भी उनकी कोई खास एक्शन या डांस मूवी आती है वो लोगों को बेहद पसंद आती है. सोशल मीडिया पर भी टाइगर की ट्रेनिंग या डांस वीडियो पर मिलियन व्यूज होता है.हाल ही में टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमे वो दमदार डांस करते नज़र आ रहे है.

विज्ञापन

Tiger Shroff Dance video : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने शानदार डांस और एक्शन के लिए बहुत ही मशहूर हैं.जब भी उनकी कोई खास एक्शन या डांस मूवी आती है वो लोगों को बेहद पसंद आती है. सोशल मीडिया पर भी टाइगर की ट्रेनिंग या डांस वीडियो पर मिलियन व्यूज होता है.हाल ही में टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमे वो दमदार डांस करते नज़र आ रहे है.

4.5 हजार से ज्यादा लोगों ने किया लाइक

इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे है .टाइगर इस वीडियो में शानदार मूव्स करते दिखाई दे रहे है.उनके कोरियोग्राफर परेश प्रभाकर शिरोडकर भी टाइगर की इस जुगल बंदी में बढ़-चढ़ टकर देते नज़र आ रहे है.मानो वो एक-दूसरे को डांस में कंपीटिशन दे रहे हैं. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे है.ट्विटर पर इस वीडियो को 4.5 हजार के करीब लोगों ने इसे लाइक किया है.

https://www.instagram.com/p/CMmI_XgH6Ae/

ऋतिक रोशन को पसंद आया डांस

टाइगर इस वीडियो क्लिप में ब्लू कलर की टी- शर्ट और कंफर्टेबल ट्राउजर में नजर आ रहे हैं.इस वीडियो को काफी व्यूज भी मिल चुके है,वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.टाइगर ने इस पोस्ट पर लिखा ‘जब आपका क्लास करने का मन न हो’. इसका साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऋतिक रोशन ने कमेंट किया, ‘हा,हा,हा’ साथ ही उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने इमोजी कमेंट किया है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘बबीता जी के नये हेयरकट पर फैंस का आया दिल, नए लुक में एक्ट्रेस आईं नजर, आपने देखा?

हीरोपंती 2 में जल्द आएंगे नज़र

टाइगर की लाइफ स्टाइल और पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती है. कभी उनकी और दिशा की लव स्टोरी कभी उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ी कोई अपडेट. हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में म्यूजिक के बारे में जानकारी दी थी. इस सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा, मेकर्स ने अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान और सिंगर महबूब को फिल्म के लिए चुना हैं, महान उस्ताद एआर एहमान के साथ काम करने का मौका मिलना सम्मान की बात है।’

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म्स की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी. इसके बाद उनकी मच अवेटेड फिल्म “रेम्बो”और “गणपत”भी लाइन्ड अप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola