कपिल शो से अर्चना का कटेगा पत्ता? इस सुपरस्टार की पत्नी जगह लेने को हुई तैयार, कहा- कृष्णा और कश्मीरा…

Archana Puran Singh
कपिल शर्मा शो दर्शकों का फेवरेट शो में है. इसमें अर्चना पूरन सिंह और कपिल की मस्ती लोगों को भाती है. अब बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने उनकी जगह लेने पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही हैं. सुनीता ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ, अपने पति और अपनी लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए. सुनीता ने बताया कि बिग बॉस की टीम ने उन्हें कई बार शो में भाग लेने के लिए अप्रोच किया है. हालांकि उन्होंने शो के ऑफर को ठुकरा दिया. इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अर्चना पूरन सिंह की जगह लेने का ऑफर स्वीकार करेंगी.
क्या कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह को करेंगी रिप्लेस सुनीता
टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने कई सवालों पर बेबाक तरीके से जवाब दिया जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कपिल शर्मा के शो अर्चना पूरन सिंह की जगह लेने का ऑफर स्वीकार करेंगी. इसपर गोविंदा की वाइफ ने जवाब दिया कि उनकी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से नहीं बनती. सुनीता ने कहा कि सिर्फ एक कंडीशन पर कपिल शो में शामिल होंगी. उन्होंने कहा, ”करती मैं अगर वो लोग नहीं होते तो करती. वो कपिल के साथ है ना. मुझे ये करने मैं मजा आता.”
क्या बिग बॉस में जाएंगी सुनीता
टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्हें अब तक चार बार बिग बॉस में भाग लेने का ऑफर मिल चुका है. इसके अलावा उन्हें बिग बॉस ओटीटी में भी भाग लेने का ऑफर मिला है. उन्होंने कहा कि उन्होंने ऑफर को रिजेक्ट कर दिया और कहा कि जब शाहरुख खान की वाइफ जैसी किसी ने ये नहीं पूछा जाएगा कि उनसे क्यों पूछा जाता है. उन्होंने कहा कि वो फाइनेंशियल रूप से संधर्ष नहीं कर रही है. साथ ही बताया कि उनकी बेटी टीना को भी बिग बॉस का ऑफर मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










