Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के साथ बदतमीजी से बात करेगा ये शख्स, अर्श लेगा मजे
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Nov 2024 1:48 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखते हैं कि कियान सवी के साथ बदतमीजी से बात करता है और उसे दूर रहने के लिए कहता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. टीआरपी चार्ट में भी शो की रेटिंग काफी अच्छी है. लेटेस्ट कहानी सवी और रजत की शादी पर केंद्रित है. जहां दोनों एक दूसरे के करीब आ रहे हैं, लेकिन आशिका उन्हें दूर करने की हर संभव प्रयास कर रही है.
रजत की सपोर्ट सिस्टम बनेगी सवी
गुम है किसी के प्यार में के आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि रजत ब्लड टेस्ट नहीं करवाना चाहता है, क्योंकि उसे खून देखकर डर लगता है. हालांकि सवी उसे साथ खड़ी रहती है. जब ये प्रोसेस हो रहा होता है, तब रजत आंख बंद कर लेता है और अपनी पत्नी का हाथ थामता है. टेस्ट पूरा होने पर वह सवी की आंखों में आंसू देखता है. जिसके बाद कपल एक प्यारा सा लम्हा शेयर करते हैं. इधर हरिनी ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की.
सवी के साथ बदतमीजी से बात करेगा ये शख्स
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि जब सवी बच्चों को लेने जाती है, तो कियान का उसके प्रति गुस्सा और बढ़ जाता है. वह सवी के साथ बदतमीजी से बात करता है और उसे दूर रहने के लिए कहता है. वह उससे प्यार से बात करने की कोशिश करती है, लेकिन कियान कुछ नहीं सुनता. जब दोनों कार की ओर जाते हैं, अर्श सवी के प्रति कियान के अपमानजनक व्यवहार को देखता है और स्थिति का मजा लेता है.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, ईशा का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










