Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट इस तरह हो जाएंगे हमेशा के लिए जुदा, इन 2 एक्टर्स की होगी एंट्री

गुम है किसी के प्यार में सई जर्मनी जाने से पहले विनायक, विराट और चव्हाण परिवार से मिलती है. विनायक, सई से शिकायत करता है कि उसे भी उसके साथ जाना है. हालांकि सई उसे नहीं ले जाएगी.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में आगे क्या दिखाया जाएगा, इस बारे में दर्शक ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. फिलहाल लेटेस्ट ट्रैक में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आ रहे है. सई, सवी और सत्या को लेकर जर्मनी जाने वाली है और जिस फ्लाइट से वो जाएगी, उसे आतंकवादी हाईजैक कर लेंगे. आगे का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.
गुम है किसी के प्यार में सई जर्मनी जाने से पहले विनायक, विराट और चव्हाण परिवार से मिलती है. विनायक, सई से शिकायत करता है कि उसे भी उसके साथ जाना है. हालांकि सई उसे नहीं ले जाएगी क्योंकि विराट और उसने तय किया है कि सवी उसके साथ रहेगी और वीनू विराट के पास रहेगा. चव्हाण निवास से निकलती है तो सईं को कुछ अजीब सा महसूस होता है. हो सकता है कि सई को लगे कि अब वह कभी वापस नहीं आएगी.
वहीं, विराट को एक सुराग मिलता है कि आतंकवादी रमाकांत अपनी योजना बी को अंजाम देने का फैसला करेगा. दूसरी तरफ विराट अपने प्यार को एक आखिरी मौका देने के लिए एयरपोर्ट भागता है. वो फैसला करता है कि वो सई को बता देगा कि वो उसके बिना नहीं रह सकता. विराट, सई को प्रपोज करता है और सत्या उसे हां कहने के लिए कहता है. ये ट्रैक काफी इमोशनल होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस प्लेन से वो लोग जाने वाले होते वो क्रैश हो जाता है और इसमें तीनों की मौत हो जाएगी.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद ‘सई’ कर रही ये काम! फैंस बोले- आयशा आपकी बहुत याद…
इन दो एक्टर्स की होगी एंट्री
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता निर्जर पटेल और विभोर शर्मा शो में एंट्री करने वाले है. दोनों घातक आतंकवादियों की भूमिका निभाएंगे. निरजर को मेहंदी है रचने वाली, छोटी सरदारनी और गुड नाइट जैसी परियोजनाओं में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. जबकि विभोर फोरेंसिक, सिर्फ तुम, मुखबीर और टीटू अंबानी जैसे प्रोजेक्ट में कामकर चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










