Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई की जिंदगी में आने वाला है नया तूफान, जगताप जेल से हुआ रिहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2022 10:43 AM
'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेल से जगताप छूट गया है. सई, विराट को सिर्फ विराट कहकर बुलाती है और वो ये सुनकर काफी खुश हो जाता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का आने वाला ट्रैक काफी मजेदार है. सम्राट, पाखी को फिर से ब्लॉग लिखने औऱ काम शुरू करने के लिए कहता है. वो उसकी फोटोग्राफी की तारीफ करता है. पाखी को वो खुद के साथ ट्रैवल करने की सलाह देता है और उसके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाता है. पाखी उसकी दोस्ती स्वीकार कर लेती है.
सई, विराट को सिर्फ विराट कहकर बुलाती है और वो ये सुनकर काफी खुश हो जाता है. फिर विराट और सई रोमांटिक डेट पर जाते है. इधर सई की जिंदगी में नया तूफाना आने वाला है. जेल से जगताप छूट गया है. उसके पिता जगताप से कहते है कि उसका जेल से रिहा करवाने के लिए उसने कई लोगों को रिश्वत दी है. जगताप कहता है उसे सई चाहिए.
अगले दिन सई और विराट से अश्विनी कहती है कि भवानी अभी भी उनसे नाराज है. अश्विनी दोनों को नाश्ते के लिए बुलाती है औऱ किसी से कुछ नहीं कहने के लिए कहती है. सई औऱ विराट नाश्ते के टेबल पर देखते है कि भवानी काकू नहीं आई है. पाखी, सई को ताना मारती है कि उसकी वजह से काकू नहीं आई है.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को सई ने कराया उसकी गलती का एहसास, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
विराट, अपनी मां अश्विनी को बताता है कि वो ड्यूटी ज्वाइन कर रहा है और इसलिए इसे टिफिन दे दे. भवानी को नाश्ता देने के लिए पाखी उसकी कमरे के तरफ जाने लगती है. भवानी तब तक नीचे आ जाती है और पाखी को उसकी फ्रिक करने के लिए धन्यवाद कहती है. भवानी इनडायरक्टेली सई की बुराई करती है.
भवानी, सई को उसके कमरे से एक बॉक्स लाने के लिए कहती है. सब उस बॉक्स में क्या है इसके बारे में जानना चाहती है. अबतक आपने देखा कि सई, भवानी के सामने इंटर्नशिप के बारे में बता देती है. भवानी ये जानकर काफी गुस्सा होती है. विराट उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन काकू उसे थप्पड़ मार देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










