Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत और सवी की शादी में होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, आशका मचाएगी हंगामा
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत के पिता दोनों को होटल लेकर आते हैं. सवी-रजत को नहीं पता कि उन दोनों की ही शादी हो रही है. वहीं, आशका भी उस होटल में पहुंचती है, जहां उनके परिवार वाले होते हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में एक नया ड्रामा दिखाया जाएगा, जिसमें सवी और रजत की शादी होगी. सीरियल में दिखाया जा रहा कि सवी कंफ्यूज है कि सई किसके साथ ज्यादा खुश रहेगी. इधर राजू और शांतनु, सवी और रजत की शादी करवाने की बात करते हैं. दोनों की सगाई वाला प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें सवी और रजत एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं. हालांकि रिंग की जगह दोनों एक-दूसरे को रिबन बांधते हैं. अपकमिंग एपिसोड में खूब सारे टर्न आने वाले हैं.
रजत और सवी की होगी शादी
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी के पिता होटल में अपने प्लान का खुलासा रजत और सवी के बीच करते हैं. रजत और सवी में तीखी बहस होती है. हालांकि सई की वजह से दोनों शादी करने के लिए मान जाते हैं. कोर्ट की तारीख आने से पहले ही उनकी चुपचाप शादी हो जाएगी. वहीं, जिस होटल में उनकी शादी होगी, वहां आशका, सई और आशा को लेकर पहुंचती है. आशका, सई को आशा के पास छोड़कर स्पा के लिए चली जाती है. तारा होटल पहुंचती है और रिसेप्शनिस्ट से एक केक और म्यूजिशियन अरेंज करने के लिए कहती है.
Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी
होटल में सवी से टकराई आशका
होटल में आशका, सवी से टकराती है और उससे पूछती है वो वहां क्या कर रही. सवी उसे बताती है कि उसकी शादी हो रही है और लड़का उसके पिता ने पसंद की है. आशका उसे लड़के के बारे में पता करने के लिए कहती है, ताकि उसे कही रजत जैसा दूल्हा ना मिल जाए. सवी उससे सवाल करती है कि उसने सई को फिर से नैनी के पास छोड़ दिया. वहीं, गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचते है और जल्दी शादी करवाने की बात करते हैं. ऑफिसर मना कर देता है कि इसमें कम से कम एक महीना तो लग जाएगा. जिसके बाद दोनों ऑफिस से चले जाते हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










